Posted by : achhiduniya 04 September 2022

केंद्र ने हाल ही में हैंड फूट एंज माउथ डिजीज या टॉमेटो फ्लु के विषय में अधिसूचना जारी की है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अनुसार इसका पता सबसे पहले केरल के कोलम जिले में 6 मई से चला। इस पर चिंता की एक बड़ी वजह यह भी है कि ओडिशा में ही टॉमेटो फ्लु से 1 से 9 साल की उम्र के 26 बच्चे पीड़ित हो चुके हैं। ऐसे में जरूरी है कि यह इस फ्लु से जुड़ी जरुरी जानकारी और सावधानी का सभी को पता रहे। टॉमेटो फ्लु के लक्षण कुछ-कुछ अन्य वायरल इंफेक्शन जैसे ही होते हैं। कमजोरी 
महसूस होना, शरीर में दर्द और स्किन पर रैशेज होना भी इसके लक्षणों की गिनती में आता है। अपने नाम की ही तरह टॉमेटो फ्लु होने पर त्वचा की सतह पर टमाटर जैसे लाल फोड़े निकलने लगते हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्से पर होने वाले ये चकत्ते कुछ दिनों बाद खुद-ब-खुद ठीक होने लगते हैं। शुरूआत में टॉमेटो फ्लु या टॉमेटो फीवर होने पर बुखार आने लगता है, खाना खाने की इच्छा नहीं होती, गले में सूजन महसूस होती है। साथ ही छाले हो सकते हैं जो जीभ, मसूड़े, गाल, 

हथेली और तलवों पर नजर आ सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक टॉमेटो फ्लु हैंड फूट एंड माउथ डिजीज का क्लीनिकल वैरिएंट है। यह स्कूल जाने वाले बच्चों को अधिकतर अपनी चपेट में लेता है। इस फ्लु के छोटे बच्चों में ज्यादा फैलने का एक कारण उनका हर चीज को मुंह में लेना भी है। संक्रमित और गंदी चीजें बच्चों की इस आदत की वजह से उन्हें टॉमेटो फ्लु से पीड़ित कर सकते हैं। कोशिश करें 


कि बच्चे अपने खिलौने, कपड़े खाना आदि संक्रमित बच्चों से शेयर ना करें। इससे बचाव के लिए साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। बच्चों की पहुंच की चीजों को सैनिटाइज करते रहना चाहिए। इंफेक्शन हो जाने पर अलग रहना, गर्म पानी में स्पोंज डुबाकर शरीर की सफाई करना जरूरी है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली के द ललित होटल में मिला घटिया डेयरी व्हाइटनर, FSSAI ने जारी किया नोटिस।@ मुंबई में राज ठाकरे उद्धव ठाकरे का संयुक्त मार्च शुरू, SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरे। @ जंतर-मंतर प्रदर्शन-महिला पत्रकारों का आरोप- पुलिस अफसरों ने यौन उत्पीड़न किया, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच।@ हारने का डर ऐसा था कि रायबरेली से लड़े राहुल गांधी,सीटों पर खींचतान के बीच सपा सांसद ने चिढ़ाया।@ 8.5 लाख किताबें, 135 साल पुरानी लाइब्रेरी, दिल्ली के न्यू सेंट्रल विस्टा प्लान में जगह नहीं- सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई।@ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरल सरकार ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश।@ हरियाणा के विधायकों संग PM मोदी की डेढ़ घंटे तक मंथन, दिए कई टास्क, नजर पंजाब चुनाव पर।@ पाकिस्तान-चीन में विमानों की डील के बीच IAF की चेतावनी, बोले- हर साल 40 फाइटर जेट नहीं मिले तो कमजोर होगी वायुसेना।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन-साबरमती नदी पर 12 मंजिला ऊंचा पुल तैयार।@ तुर्किये से भारत लाया गया कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हैंडलर नवप्रीत सिंह, 355 किलो हेरोइन केस में होगी पूछताछ।@ 1.36 लाख वोटर कटे, पर आयोग ने रिकॉर्ड नहीं रखा'- इंदौर आरटीआई का बड़ा खुलासा, मामला हाईकोर्ट पहुंचा।@ AI वीडियो से इटली की महिला को फंसाया, शादी का झांसा देकर 98 हजार रुपये ठगे- गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -