Posted by : achhiduniya 05 October 2022

शिवाजी पार्क में लोगों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'जो साजिश करे वो ही कटप्पा है। ठाकरे ने कहा कि अभी डॉक्टरों ने मुझे झुकने की अनुमति नहीं दी है,लेकिन मैं जनता के सामने नतमस्तक हुए बिना रह नहीं सकता हूं। उन्होंने कहा कि कहा जा रहा था कि शिवसेना का क्या होगा? यहां की भीड़ देखकर अब सवाल है गद्दारों का क्या होगा? सभी एकनिष्ठ जमा हुए हैं।  हर साल की तरह इस बार भी रावण जलेगा,लेकिन इस बार रावण अलग है। ये खोखा सुर है। धोखा सुर है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिनको सब दिया वो 
धोखा देकर गए। जिन्हे मैने कुछ नही दिया वो हमारे साथ हैं। जब तक आप लोग हैं तब तक मैं शिवसेना का पार्टी प्रमुख हूं। ये आप लोग ही तय करेंगे कि मैं पार्टी प्रमुख रहूंगा। आप कहेंगे तो मैं छोड़ दूंगा,लेकिन इन गद्दारों के कहने पर नही छोड़ सकता। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मैं साफ कह रहा हूं कि बीजेपी ने धोखा दिया इसलिए मैं अलग हुआ। मै अपने माता पिता की शपथ लेकर कहता हूं कि आधे-



आधे टर्म की बात हुई थी,लेकिन अब अमित शाह कह रहे हैं कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। उन्होंने सवाल किया कि आदमी की लालच कितनी होनी चाहिए? मंत्री पद दिया सब दिया अब शिवसेना भी चाहिए। देवेंद्र फडणवीस को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि वो कानून समझते हैं। वो सभ्य आदमी हैं। ये ताना नहीं है। वो कहते है कि मैं सिर्फ ताना मारता हूं। मैं तो आपकी तारीफ कर रहा हूं। कानून मुझे भी पता है। शिवसेना नेता ने कहा कि नवी मुंबई में एक पुलिस वाला शिवसेना के एक 
कार्यकर्ता को धमका रहा है। क्या ये कानून की बात है? मैंने लोगों को शांत रहने के लिए कहा लेकिन अगर मेरे शिवसैनिको को कुछ हुआ तो मैं शांत नहीं रहूंगा। उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान के नवाज शरीफ के जन्मदिन पर ना बुलाने पर भी जाने वाले हमको हिंदुत्व सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व पर तो मैं बोलूंगा ही,लेकिन महंगाई पर भी बोलूंगा। श्रीराम हमारे दिल में हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -