Posted by : achhiduniya 27 October 2022

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की हाल ही में संपन्न ऐतिहासिक 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीन का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता होंगे। 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में राष्ट्रपति शी को सत्ता में अभूतपूर्व तरीके से पांच साल के तीसरे कार्यकाल की मंजूरी दी गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात करेंगे और पीएम केकियांग के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों पक्ष ऑल वेदर स्ट्रेटेजिक कोऑपरेशन पार्टनरशिप की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय-वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। शरीफ की चीन यात्रा ऐसे समय हो रही है जब नकदी की तंगी से जूझ रहा 
पाकिस्तान कर्ज के भुगतान और व्यापार घाटे को कम करने के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान पर पेरिस क्लब देशों का संयुक्त रूप से लगभग 10.7 अरब अमेरिकी डॉलर का बकाया है। शरीफ राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे। इस यात्रा में उनके साथ विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और अन्य उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश के 


प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ महामहिम ली केकियांग के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के समापन के साथ व्यापक द्विपक्षीय 
सहयोग एजेंडा को आगे बढ़ाने और सीपीईसी संयुक्त सहयोग समिति की 11वीं बैठक के तहत सीपीईसी सहयोग की गति को मजबूत करने की भी उम्मीद है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अप्रैल 2022 में प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद से शरीफ की यह पहली चीन यात्रा होगी और यह 22वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर 16 सितंबर को उज्बेकिस्तान में शी के साथ उनकी बैठक के बाद हो रही है। शरीफ 1-2 नवंबर को एक उच्च स्तरीय शिखर वार्ता के लिए चीन का दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -