- Back to Home »
- Religion / Social »
- आस हुई पूरी मुस्लिम महिलाएं करेंगी छठी माता का व्रत सूर्य उपासना...
Posted by : achhiduniya
27 October 2022
गोपालगंज शहर के हजियापुर की रहनेवाली रेहाना
खातुन भी इस बार छठ पूजा कर रहीं हैं। छठ पूजा की सामग्री खरीदने के लिए निकली
रेहाना खातुन और मलिका खातुन ने बताया कि मन्नत मांगी थी कि घर बन जायेगा, तब छठ माता की व्रत रखकर पूजा करेंगी। रेहाना बताती हैं कि जब
भी घर में काम लगाने की कोशिश होती थी तो कोई न कोई विपदा आ जाती थी। इसके बाद
उन्होंने छठ घाट पर घर बनने की मन्नत मांगी। इस साल रेहाना के घर बनने की मन्नत
पूरी हो रही है। इसलिए पूरे विधि-विधान के साथ
छठ पूजा कर रहीं हैं। वहीं हजियापुर
गांव की रहनेवाली मलिका खातुन ने बताया कि यहां पर कई ऐसे परिवार हैं, जो छठ पूजा पहले से करते आ रहे हैं। इन परिवारों के अनावा
नोनीया टोला का एक परिवार है, जहां बेटा होने की मन्नत पूरी
होने पर इस बार छठ पूजा हो रही है। छठ पूजा कर रहीं सहाना खातुन ने बताया कि सालों
से बेटा नहीं हो रहा था। किसी ने बताया कि छठ घाट पर जाकर मन्नत मांगने से मुरादें
पूरी होती हैं। कोविड काल में छठ घाट पर पहुंची सहाना खातुन ने मन्नत मांगी, जिसके बाद मन्नत पूरी होने पर इस
बार छठ व्रत कर रहीं हैं। सहाना ने बताया कि पूरे विधि-विधान के साथ बाजार
से दउरा, सूपा, मिट्टी के कलश समेत अन्य सामग्रियों
की खरीदारी कर ली है। शुक्रवार को नहाय-खाय करेंगी, इसके
बाद खरना कर छठ घाट पर सूर्योपासना के महापर्व की अराधना करेंगी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)