Posted by : achhiduniya 26 October 2022

राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ने 1998 में कांग्रेस के मुश्किल हालात में जिम्मेदारी संभाली थी। सोनिया गांधी ने अध्यक्ष बनने के बाद 12-13 राज्यों में सरकारें बनाई। दो बार केंद्र में यूपीए की सरकार बनाई। गहलोत ने एक बार फिर कहा है कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए आखिरी मिनट तक कोशिश की गई क्योंकि वे ही मोदी और सरकार को चुनौती दे सकते हैं। गहलोत ने कहा आज एक नई शुरुआत है। हम मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से हुए रू-ब-रू होते हुए कहा कि इस बार भी सब लोग चाहते थे की राहुल गांधी ही 
कांग्रेस अध्यक्ष बने। क्योंकि मोदी के सामने मजबूती से कोई मुकाबला कर सकते वो राहुल गांधी ही हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के 22 साल के कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा। 22 साल बाद गैर गांधी परिवार का कोई अध्यक्ष बना है। गहलोत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। खासकर देश में जिस तरह माहौल बना हुआ है उस स्थिति में उनकी जिम्मेदारी बड़ी है। गहलोत ने कहा फासिस्ट ताकतों का मुकाबला करना बड़ा चैलेंज है। 


गहलोत ने कहा कि ब्लॉक और जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर नई टीम बनेगी। वो टीम नए जोश उत्साह के साथ पार्टी को मजबूती देगी। देश हित में कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है।  एक दलित नेता का पार्टी अध्यक्ष बनने से पार्टी को जरुर फायदा मिलेगा। न केवल दलित बल्कि ओबीसी और अल्पसंख्यक सहित सभी साथ मिलकर मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाएंगे। कांग्रेस को अब बिना संसाधनों के ही चुनाव लड़ना है। सब कुछ धन एक पार्टी को ही जा रहा है।  गहलोत राहुल गांधी का कहना था कि एक बार गैर गांधी परिवार का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष बने। इसलिए मल्लिकार्जुन खड़गे को यह मौका मिला है। अब हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने में जुटना चाहिए।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 CAPF कंपनियां तैनात, CCTV, ड्रोन से निगरानी,BRICS से पहले किले में तब्दील दिल्ली।@ तिरुक्कुरल ग्रंथ के हर दोहे में 1 सीख, 10 भी ले ली तो बदल जाएगा जीवन, यही ग्रंथ पीएम मोदी ने पुतिन को दिया।@ ब्रिक्स के जरिए दुनिया तक पहुंचेगा भारत, हमारा 21 देशों का परिवार आधे विश्व के बराबर-पीएम मोदी। @ यूपी के अस्पताल ही बीमार, इलाज की सख्त जरूरत- योगी सरकार पर अखिलेश का तंज।@ पति ने 3 महीने में 3 बार कहा तलाक, हाईकोर्ट बोला- इस तरीके पर नहीं है भारत में कानूनी रोक।@ 2 दिन में 30 लाख ट्रेन टिकट बुक, दिवाली-छठ पूजा पर रेलवे का रिकॉर्ड, IRCTC पोर्टल पर अब वेटिंग टिकट भी नहीं।@ 85 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम तक 9 ठिकानों पर छापेमारी।@ BRICS समिट के कारण कई ट्रेनें रद्द, राजधानी, तेजस, संपूर्ण क्रांति सहित कई का रूट भी बदला।@ महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के 3 बच्चों समेत 9 की मौत, 22 लोगों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई। @ धीरेंद्र शास्त्री के मांसाहार बयान पर गरमाई बंगाल की सियासत, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग।@ नेपाल को मांगना चाहिए भारत-चीन से जलवायु मुआवजा, नेपाली सांसद का दावा- समय से पहले गिर जाएगी बालेंद्र सरकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -