Posted by : achhiduniya 21 October 2022

 बीते दिनो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि पवार के उनके और भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करने से कुछ लोगों की रातों की नींद उड़ सकती है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर इंगित टिप्पणी माना जा रहा है। मुंबई क्रिकेट संघ {MCA} के चुनावी नतीजे बताते हैं कि शरद पवार एक बार फिर से बड़ा गेम खेल गए। दरअसल पूर्व भारतीय बल्लेबाज संदीप पाटिल गुरूवार को मुंबई क्रिकेट संघ{MCA} के अध्यक्ष पद के चुनाव में अमोल काले से हार 
गए। अमोल काले को भाजपा सांसद और BCCI  के नए कोषाध्यक्ष आशीष शेलार का समर्थन प्राप्त था। उन्होंने पाटिल को 25 मत से हराया। काले को 183 जबकि पाटिल को 158 मत मिले। काले MCA के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इस चुनाव के नतीजे बेहद दिलचस्प हैं। MCA के चुनावों में शरद पवार टच देखने को मिला। उन्होंने विरोधी भाजपा उम्मीदवार का समर्थन किया। मुंबई क्रिकेट संघ {MCA} के अध्यक्ष पद के चुनाव में अमोल काले की जीत का श्रेय राकांपा अध्यक्ष शरद पवार 

को दिया जा रहा है। काले भाजपा के MH-DCM देवेंद्र फडणवीस के करीबी सहयोगी हैं। MCA के मामलों में तुरुप का इक्का अपने पास रखने वाले शरद पवार ने देवेंद्र फडणवीस से लड़ने के बजाय, उनके साथ हाथ मिलाया और न केवल सही ढंग से चुनाव कराया बल्कि उनके उम्मीदवार की जीत भी सुनिश्चित की। लोगों के जहन में सवाल है कि क्या पवार, शिंदे और भाजपा उद्धव और उनके शिवसेना गुट को अलग-थलग करने के लिए गठबंधन कर रहे हैं? या यह केवल क्रिकेट चुनाव तक ही सीमित था? चुनाव से महज 12 घंटे पहले गरवारे डिनर क्लब में, पवार ने CM एकनाथ शिंदे 
और DCM देवेंद्र फडणवीस के साथ मंच साझा किया था। यह डिनर NDA और MVA के बीच अत्यधिक तनावपूर्ण संबंधों के बीच हुआ। MVAसाझेदार NCP ने उद्धव सेना और कांग्रेस को अटूट समर्थन देने का वादा किया है, जबकि शिंदे भाजपा के साथ गठबंधन में अपने शिवसेना गुट का नेतृत्व कर रहे हैं। कट्टर प्रतिद्वंद्वियों पर जीत हासिल करने की अपनी आदत का प्रदर्शन करते हुए, पवार ने हल्के-फुल्के अंदाज में शिंदे और फडणवीस से कहा, मैं अनुभवी क्रिकेटर सादु शिंदे का दामाद हूं। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले लेग स्पिनर मेरी पत्नी प्रतिभा के पिता हैं। जवाब में, फडणवीस ने चुटकी लेते हुए कहा,सीएम (शिंदे) को इस पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि उन्होंने क्रिकेट प्रशासन में उनके दृष्टिकोण के लिए पवार की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -