- Back to Home »
- Politics »
- 1 व 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजे
Posted by : achhiduniya
03 November 2022
गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी
को समाप्त हो रहा है। गुजरात में कुल 182
सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 92 है। 182 में से 13 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित
जाति के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हैं, तथा 27
विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। गुजरात
में वर्तमान में कुल 4.90 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 2.53 करोड़
पुरुष, 2.37 करोड़ महिला और 1,417 थर्ड
जेंडर मतदाता हैं। 3.24 लाख नए वोटर हैं। मतदान के लिए कुल 51,782 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, 182 मॉडल
पोलिंग स्टेशन होंगे। 50 फीसदी मतदान केंद्रों का लाइव
प्रसारण किया जाएगा। 33 पोलिंग बूथों पर युवा पोलिंग
टीम होगी। भारतीय चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया
है। 182 सीटों वाली
विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण के तहत 1
दिसंबर और दूसरे चरण के तहत 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
.jpg)

