Posted by : achhiduniya 10 November 2022

आज के समय में त्वचा संबंधी कोई भी समस्या होने पर हम ब्यूटी पार्लर या त्वचा विशेषज्ञों के चक्कर काटने लगते हैं। पुराने जमाने में जब इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, तब महिलाएं घरेलू उपायों से ही अपनी त्वचा का ख्याल रखा करती थीं। इसके लिए वे मुल्तानी मिट्टी, बेसन, शहद, नींबू और चावल के पानी जैसी चीजों का इस्तेमाल करती थीं। चावल का पानी या माड, त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चावल के पानी में विटामिन, खनिज, एमिनो एसिड और कार्बनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये स्किन सेल्स को पोषित करने में मदद करते हैं। खराब सेहत और बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते चेहरे पर कील-मुहांसों का होना 
आम बात है। इससे छुटकारा पाने का नैचुरल तरीका है चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें:- चावल के पानी को रुई के टुकड़े में भिगोकर मुंहासों पर लगाएं। 2-3 घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से मुहांसे खत्म हो जाते हैं और निशान भी नहीं पड़ते हैं। आज-कल की दौड़ती-भागती लाइफस्टाइल में कई बार चेहरे का उचित ख्याल रख पाना मुमकिन नहीं होता है,अगर आपके चेहरे की त्वचा डल हो रही हो तो केमिकल युक्त क्रीम्स का इस्तेमाल करने के बजाय घरेलू नुस्खों की मदद लें। कैसे करें:- 


आधा कटोरी चावल का पानी (माड) लें। उसमें एलोवेरा मिलाकर कम से कम 10 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर सादे पानी से चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में कम से कम 2-4 बार ऐसा करें। आपके चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा। ध्यान रखें कि इस दौरान चावल का पानी या माड थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए। गर्मियों में कई लोगों को सनबर्न की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से त्वचा का रंग 

गहरा लगने लगता है। ऐसे में चावल का पानी रामबाण साबित होता है। चावल के पानी के इस्तेमाल से सनबर्न के कारण होने वाली जलन को कम किया जा सकता है। कैसे करें:- रुई के टुकड़े को चावल के पानी में भिगोकर प्रभावित जगह पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। चावल के पानी में एंटी-ऑक्सि‍डेंट की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे त्वचा में नमी 



बरकरार रहती है। इसलिए इसका इस्तेमाल टोनर के तौर पर भी किया जा सकता है। कैसे करें:- चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद रुई को चावल के पानी में डिप करें और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। टोनर पूरी तरह से सूखने के बाद ही चेहरे पर कोई मॉइश्चराइजर लगाएं।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -