Posted by : achhiduniya 10 November 2022

 घोटालेबाज किसी जाने-माने बैंक या इंश्योरेंस, म्युचुअल फंड कंपनी के सीनियर ऑफिसर बनकर ई-मेल भेजते हैं। वे इनमें पैसे को बेहतर अकाउंट, फंड या पॉलिसी में ट्रांसफर करने की सलाह देते हैं या आपकी पहले से चल रही पॉलिसी के मेच्योर होने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अडवांस फीस मांगते हैं। इस तरह के घोटाले में किसी एक तरह की कम्युनिटी, सोसाइटी, धर्म आदि के जरिए जुड़े लोगों को फंसाया जाता है। फ्रॉड करने वाले ग्रुप से जुड़कर मेंबर्स को ऊंचे या सुरक्षित रिटर्न वाली स्कीम बेचते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ ग्रुप 
के लीडर या लोकप्रिय सदस्य का विश्वास जीतना होता है और सभी मेंबर्स को जाल में फंसाना आसान हो जाता है। इस तरह के फ्रॉड में निवेशकों की भावनाओं से खेला जाता है। स्कैम करने वाले किसी कॉमन फ्रेंड या बच्चों, रिश्तेदारों से जुड़ी घटनाओं का हवाला देकर इन्वेस्टर से नजदीकी बढ़ाते हैं। उसके बाद उन्हें बहला-फुसलाकर ऊंचे रिटर्न का वादा करते हुए जाल में फंसाया जाता है। अगर आपने यह रकम दे दी, तो उनका स्कैम सफल हो जाता है। ऐसे स्कैम बैंकों के जरिए होते हैं। इनमें इंश्योरेंस की कम समझ रखने वाले ग्राहकों को मन-माफिक कम फायदे वाली पॉलिसी बेची जाती है। ऐसा ज्यादातर सीनियर सिटीजन्स के साथ होता है,जो अपनी जीवनभर की कमाई को सुरक्षित माध्यमों में लगाना चाहते हैं। लाइफ इंश्योरेंस को मनी-बैक प्लान और 
ULIP की तरह बेचा जाता है, जिन पर कम रिटर्न मिलता है। मार्केट संबंधित फ्रॉड में पंप ऐंड डंप का तरीका भी अपनाया जाता है। इसमें स्कैम करने वाले किसी स्टॉक की कीमत फर्जी तरीके से बढ़ाकर निवेशकों की उसमें दिलचस्पी बढ़ाते हैं। इसके बाद वे शेयर को महंगे दाम पर बेचने और बड़ा प्रॉफिट कमाने के बाद उसकी कीमत वापस घटा देते हैं। स्टॉक प्राइस अचानक गिरने से निवेशकों का नुकसान 
होता है। बड़े कैश लोन का झोल इस घोटाले को तब हथियार बनाया जाता है, जब होम बायर को घर खरीदने के लिए बड़े लोन की जरूरत होती है और निवेशक सामान्य से अधिक रिटर्न की मांग करता है। इन्वेस्टर ग्राहक को कैश ऑफर करता है, जिस पर वह अन्य लेंडिंग इंस्टीट्यूशन्स से अधिक ब्याज दर लगाता है। इस प्रक्रिया में आम तौर पर एक बिचौलिया शामिल होता है। किसी तरह का पेपरवर्क नहीं किया जाता है। फ्रॉड तब होता है, जब बायर कर्ज नहीं चुकाता है। बिना किसी कानूनी दस्तावेज के इन्वेस्टर बायर के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा सकता। फियर ऑफ मिसिंग आउट के 

चलते स्टॉक मार्केट में निवेशक अकसर भेड़-चाल का शिकार हो जाते हैं। कोई स्टॉक अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो, तो वे उसमें निवेश करने से चूकना नहीं चाहते। घोटालेबाज इसी का फायदा उठाते हैं। आर्टिफिशल तरीके से उछाले गए स्टॉक या शॉर्ट एक्सपायरी टर्म वाले नकली प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें मौका हाथ से निकलने से पहले निवेश करने का दबाव होता है।# कैसे बचें इन इन्वेस्टमेंट घोटालों से? आप भले किसी को कितने भी नजदीक से जानते हों
निवेश करने से पहले कंपनी और प्रॉडक्ट की अच्छे से जांच-पड़ताल करनी चाहिए। इन्वेस्टमेंट का फैसला अपनी हालिया जरूरतों को ध्यान में रख कर ही लें। सिर्फ इसलिए निवेश न करें क्योंकि स्कीम बेचने वाला आपका दोस्त है या अच्छा बर्ताव कर रहा है। बैंक कर्मचारी के कहने पर किसी इन्वेस्टमेंट प्रॉडक्ट को आंख बंद कर नहीं खरीदना चाहिए। दोस्तों, सहकर्मियों, रिश्तेदारों या किसी एक्सपर्ट के समझाने भर पर निवेश कर देना सही नहीं है। अगर आप अपनी जरूरतों को सही से नहीं समझ पा रहे, तो मामूली फीस चुकाकर फाइनैंशल प्लैनर की राय लेने में कोई बुराई नहीं है। आकर्षक 
ऑफर देने वाली ई-मेल का जवाब नहीं देना चाहिए। अगर ई-मेल किसी जाने-माने बैंक या इंस्टीट्यूशन के नाम से आया है, तो उस संस्थान के रजिस्टर्ड नंबर पर कॉल कर पूरी जानकारी लें। ई-मेल पर आंख बंद कर भरोसा करते हुए अनजान व्यक्ति के बैंक अकाउंट में पैसे नहीं डालने चाहिए। इन्वेस्टमेंट प्रॉडक्ट चाहे कितना आकर्षक दिख रहा हो या उसकी शॉर्ट टाइमलाइन हो, हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है। कंपनी का इतिहास, उसका ट्रैक रिकॉर्ड, स्टॉक का प्रदर्शन और अचानक आए उछाल का कारण जाने बिना निवेश नहीं करना चाहिए। भेड़चाल से बचना ही सही है।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ FSSAI ने कई शराब कंपनियों को भेजा नोटिस, फ्लेवर और लेबलिंग में मिलीं गड़बड़ियों पर एक्शन।@ सुखोई को मिलेगी 'तीसरी आंख'- स्वदेशी रडार से कांपेंगे चीन-पाकिस्तान, एक साथ 100 टारगेट होंगे ट्रैक।@ दो-तिहाई बहुमत मिला तो BJP कुछ भी कर सकती है, पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा दावा।@ बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, तीन पूर्व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन।@ बेंगलुरु के रेजिडेंशियल स्कूल में 6वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने पीटी शिक्षक पर लगाया हत्या का आरोप।@ पाकिस्तान का ISI हैंडलर और कई देशों तक फैलता नेटवर्क,दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में निज्जर-अर्श डाला पर कई बड़े खुलासे।@ दुनिया का सबसे बड़ा साइबर ऑपरेशन-इंटरपोल का 97 देशों में एक्शन, 5 हजार 811 गिरफ्तार- 2,500 करोड़ रुपये फ्रीज।@ पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस में कलह, खुल कर सामने आई हुड्डा VS सुरजेवाला की लड़ाई।@ महादेव ऐप के मास्टरमाइंड को रेड कॉर्नर नोटिस, एक जूस वाले ने कैसे बनाया 6000 करोड़ का साम्राज्य।@ महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, लातूर समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन, प्रशासन ने कहा- अफवाहों से बचें।@ 27 सप्ताह की गर्भवती 16 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात कराने की मंजूरी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति।@ बुढ़ापे में देखभाल नहीं कर रहे बच्चे तो माता-पिता के पास संपत्ति वापस लेने का हक-हाई कोर्ट।@ वायरल वीडियो के बाद एक्शन में CM विजय, चेन्नई के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में किया औचक निरीक्षण।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -