Posted by : achhiduniya 15 December 2022

नागपुर:- मित्रो जैसा की आ जानते है की हर किसी में कोई न कोई गुण होता है उसे निखारने का अगर सही मार्गदर्शन प्राप्त हो तो वह व्यक्ति नई ऊंचाइयों को छू सकता है। श्री बालासाहे तिरपूड़े कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलोजी की स्थापना 1994 में युगांतर एजुकेशन सोसाइटी के तहत की गई। जो कॉलेज के छात्र व छात्राओं को बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलोजी [BHMCT] की शिक्षा प्रदान करता है। 

इसी कड़ी में छात्र छात्राओं द्वारा तंदूरी नाइट्स- द स्ट्रीट फूड के एक बेहतरीन प्रोग्राम का आयोजन महाराष्ट्र नागपुर सदर –सिविल लाइन स्थित श्री बालासाहेब तिरपूड़े कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलोजी के प्रांगण में 16/12/2022 से 18/12/2022 शाम 7 बजे से 10 बजे तक किया गया है। 

जिसमें छात्र व छात्राओं द्वारा बहुत ही बेहतरीन व्यंजनों को बनाकर अपनी पाक कला को पेश करने का एक अच्छा मौका है। व्यंजन में चिकन पकोड़ा,ख़ीमा पाओ,पापड़ी चाट,रगड़ा पेस्ट्री इत्यादी-इत्यादी...ऐसे ही तकरीबन 52 प्रकार के व्यंजनो का समावेश किया जा रहा है। इस सम्पूर्ण कार्यकर्म पर प्रधानाचार्य श्री अक्षय दांदड़े व डॉ शेफ अनिल सोंटक्के की बारीकी नजर व मार्गदर्शन रहेगा। प्रवेश व पार्किंग नि:शुल्क रहेगी। पत्र परिषद के माध्यम से यह सारी जानकारी कॉलेज के छात्र- छात्राओ व प्रचार साथी सचिन सिंग ने दी।         
दूसरी खबर:-  शारीरिक  रूप से अक्षम [विकलांग] बच्चो के लिए प्रतियोगिता का आयोजन...


नागपुर:- राष्ट्रीय अपंग कल्याण संस्था नागपुर द्वारा कर्णबधिर,द्रष्टी बधिर,श्रवण विकलांग,शारीरिक  रूप से विकलांगो के लिए 1984 से स्थापित संस्था पिछले 48 वर्षो से श्री चन्द्रकांत कलोती {अध्यक्ष} श्री रा॰ वी॰ पोकड़े {कार्यध्यक्ष},श्री दिलीप घोटे {महासचिव} श्री किशोर वैध {सचिव} इनके अथक प्रयासो से समाज कल्याण के लिए स्थापित की गई संस्था है,जो विगत कई वर्षो से कार्य कर रही है। संस्था के 33 वे वर्धापना दिवस के उपलक्ष समाज में कर्णबधिर,द्रष्टी बधिर,श्रवण विकलांगशारीरक रूप से विकलांगो के गुणो को पहचान कर उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन जिसने कैरम बोर्ड स्पर्धा व बुद्धिबल यानी माइंड गेम्स 
का समावेश इस संस्था द्वारा दिनांक 17/12/2022 शनिवार को सुबह 10 बजे मा श्री आशीष फड़नवीस {संचालक जी इन्फोटेक} द्वारा उदघाटन किया जाएगा। 18/12/2022 को शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण का कार्यकर्म होगा। महाराष्ट्र नागपुर के सोनेगांव स्थित कर्णबधिर विद्यालय सोनेगांव तालाब के पास सोनेगांव बस्ती के पीछे किया गया है,जिसमें 400 से अधिक 8 साल से लेकर 20 साल के द्रष्टी बधिर व कर्णबधिर दिव्यांग बच्चे भाग लेंगे। संस्था का मकसद कर्णबधिर,द्रष्टी बधिर,श्रवण विकलांग,शारीरक रूप से विकलांगो के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर निकाल कर उन्हे समाज में एक सम्मान के जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। पत्र परिषद द्वारा यह जानकारी श्रीमती हर्षदा पोफड़ी {शाला प्रमुख},श्री किशोर वैध {सचिव},श्री दिलीप घोटे {महासचिव} ने दी श्री राजेश बोरघरे व श्री विनोद उपस्थित थे।   
    तीसरी खबर:- 
        "लाठी खाएँगे-गोली खाएँगे लेकिन विदर्भ राज्य लेकर रहेंगे"....           

नागपुर:- विगत 10 सालो से महाराष्ट्र में अलग विदर्भ राज्य की मांगो को लेकर धरणे प्रदर्शन किए जाते रहे है। इस बार 19 दिसंबर से शुरू होने वाले विधान सभा के शीतकालीन सत्र में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के तत्वधान में 19 दिसंबर को दोपहर 1 बजे यशवंत स्टेडियम नागपुर से हल्ला बोल आंदोलन किया जाएगा,जिसमें 10 हजार से भी अधिक विदर्भ आंदोलनकारीयो का समावेश होगा। इस बार करो या मारो स्वरूप होगा आने वाले 2023 अंत तक अलग विदर्भ बनाकर ही आंदोलन को विराम दिया जाएगा। पत्र परिषद के 
माध्यम से यह जानकारी ऍड वामनराव चटप {अध्यक्ष विदर्भ राज्य आंदोलन समिति} प्रकाश पोहरे {संपादक दै॰देशोन्नती} ने दी। रंजनाताई मामर्डे,अरुण केदार,मुकेश मासूरकर,उपेंद्र शेडे,प्रभाकर कोंडबत्तूवार,तात्यासाहेब मत्ते,रेखाताई निमजे,सुधाकर पावडे,ज्योती खांडेकर,सुनीताताई येरणे उपस्थित थे।    
  
       

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -