Posted by : achhiduniya 21 December 2022

राज्‍यसभा में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा सरकार ने बजट अंडरएस्‍टीमेट नहीं किया था। उस समय की परिस्थितियों के अनुसार ही फंड का प्रावधान किया गया था। रूस-यूक्रेन युद्द के कारण बदली परिस्थितियों के कारण सरकार ने सप्‍लीमेंट्री ग्रांट की डिमांड की है। मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था मंदी की चपेट में नहीं आएगी, भले ही दुनिया की बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था इससे घिर जाएं। वित्‍त मंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों से देश की अर्थव्‍यवस्‍था गति पकड़ रही है। वर्ल्‍ड बैंक की रिपोर्ट 
में कहा गया है कि भारत के मैक्रो फिस्‍कल फंडामेंटल अब साल 2013 के मुकाबले मजबूत हैं।  भारत को आईलैंड ऑफ होप कहा जा रहा है। सीतारमण ने कहा कि चालू वित्‍त वर्ष के पहले 7 महीनों में टैक्‍स रिसिप्‍ट्स में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.। उन्‍होंने कहा कि सरकार अपने बोरोविंग शैड्यूल में कोई बदलाव नहीं करेगी। गौरतलब है कि सरकार की सप्लीमेंट्री डिमांड फॉर ग्रांट पर विपक्षी दलों ने प्रश्‍न खड़े किए थे। सप्लीमेंट्री डिमांड फॉर ग्रांट में सरकार ने 3.25757 लाख करोड़ रुपए मांगे हैं। विपक्षी दलों के सांसदों ने आरोप लगाया कि सरकार को वित्तीय वर्ष की शुरूआत में पैसा 
चाहिए था तो सरकार ने अपना जो बजट था उसे अंडरएस्टीमेट करके प्रस्तुत किया ताकि वित्तीय घाटे को छुपाया जा सके। निर्मला सीतारमण ने कहा कि कई बड़ी विकसित अर्थव्यवस्थाएं मंदी का सामना कर रही हैं। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि उन्होंने कोविड-19  का सामना करने के लिए जो अप्रोच अपनाई, वह उस तरीके से अलग थी जो भारत ने अपनाया। कोविड से निपटने और अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी पर लाने में भारत की अप्रोच कारगर थी। इसी वजह से भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी से सुधार हुआ और देश मंदी की चपेट में नहीं आया। वित्‍त मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में दुनिया के कई देशों ने इससे निपटने को कॉमन प्रिंसिपल्‍स का पालन किया। भारत में भी कुछ लोगों ने इनका पालन करने का दबाव सरकार पर बनाया। परंतु हमने अलग रास्‍ता अपनाया। इसके परिणाम सुखद रहे। वित्‍त मंत्री ने कहा कि बजट के समय परिस्थितियां कुछ और थीं और उसके बाद कुछ और बन गई। कोरोना से उभर रही अर्थव्‍यवस्‍था के रूस-यूक्रेन युद्ध ने झटका दिया। इससे सप्‍लाई चेन पर बहुत नकारात्‍मक प्रभाव पड़ा और कमोडिटी की कीमतों में उछाल आ गया।  खाद्य पदार्थों और तेल की कीमतों में आए तेज उछाल से सरकार का खर्च बढ़ गया। वित्‍त मंत्री ने कहा कि फूड सिक्‍योरिटी और उर्वरक सब्सिडी के लिए और पैसे की जरूरत है। इसीलिए सप्‍लीमेंट्री ग्रांट की मांग की गई है। उन्‍होंने कहा कि आवश्‍क जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -