Posted by : achhiduniya 21 December 2022

सांसद राजीव रंजन सिंह लल्लन ने युवाओं को सरकारी नौकरियां दिए जाने के संबंध में सरकार से पूछा -क्या प्रधान मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि सरकार द्वारा विगत पांच वर्षों के दौरान विभिन्‍न सरकारी विभागों में युवाओं को कितनी नौकरियां प्रदान की गई...? क्‍या सरकारी क्षेत्रों में नियमित भर्ती नहीं होने के कारण शिक्षित बेरोजगार युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है क्‍या विज्ञापित थोड़ी सी रिक्तियों के लिए लाखों आवेदन प्राप्त होते हैं और उनमें से पदों के लिए अपेक्षित न्यूनतम अहर्ताओं की अपेक्षा कहीं अधिक अर्हताएं 
रखने वाले आवेदक बड़ी संख्या में होते है। क्या ऐसी अधिकांश भर्तियां लंबे समय तक न्यायालयों में न्यायिक जांच प्रक्रिया के अंतर्गत लंबित रहती हैं और समय पर पूरी होने वाली भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में बहुत अधिक समय लगता है और  देश में शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों की राज्यवार और विधा-वार संख्या कितनी है?  कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इस बारे में संसद में जवाब दिया। 
उन्होंने कहा की विगत पांच वर्षों के दौरान केन्द्र सरकार में यूपीएससी, एसएससी और आरआरबी द्वारा नियुक्ति के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या 3,77,802 है। केंद्र सरकार के विभिन्‍न मंत्रालयो/विभागों/संगठनों की आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों का होना और भरना एक सतत प्रक्रिया है। सरकार ने भरे नहीं गए पदों को समय पर भरने के लिए सभी मंत्रालयो, विभागों को पहले ही अनुदेश जारी कर दिए हैं। ऐसी आशा की जाती है कि भारत सरकार दवारा आयोजित किए जा रहे 
रोज़गार मेले आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेंगे और युवाओं को उनके सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में प्रत्यक्ष रूप से भागीदारी करने के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेंगे। विज्ञापित पदों की शैक्षिक अहर्ताओं और अपेक्षाओं के आधार पर उच्चतर अहर्ताओं वाले उम्मीदवारों सहित सभी पात्र उम्मीदवार इस प्रकार विज्ञापित किए गए पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकांश परीक्षाएं बिना किसी मुकदमेबाजी के सुचारू रूप से आयोजित की गई हैं। तथापि कुछ मामलों में भर्ती की प्रक्रिया मुकदमेबाजी द्वारा बाधित हुई है। शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों की संख्या के संबंध में विधा-वार आंकड़े नहीं रखे जाते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -