Posted by : achhiduniya 18 December 2022

नागपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि जब तक मैं भाजपा की राज्य इकाई का अध्यक्ष हूं, फडणवीस को सीएम बनना चाहिए। इसके बाद उन्होंने,लेकिन कहकर वाक्य को अधूरा छोड़ दिया और इसके बाद थोड़ा रुक गये। दर्शकों में से कई लोगों की ओर से शब्द मुख्यमंत्री का शोर मचाने पर बावनकुले ने अपना भाषण जारी रखते हुए कहा, हम सभी को इस तरीके से काम करने की आवश्यकता है कि उन्हें (फडणवीस) मुख्यमंत्री पद मिल जाए। यह उन्हें पद दिलाने के बारे में नहीं है, बल्कि यह महाराष्ट्र राज्य के समग्र विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि कोई एक व्यक्ति महाराष्ट्र के भविष्य को 
परिभाषित कर सकता है, तो वह देवेंद्र जी हैं। इसके पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा था कि शिंदे की अगुवाई वाली सरकार अगले साल फरवरी तक नहीं टिक पाएगी। बीते विधान सभा चुनाव भाजपा के साथ लड़कर शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद की लालच में अघाड़ी महागठबंधन के साथ सरकार बना ली थी। मगर उद्धव ठाकरे ज्यादा समय तक सीएम नहीं रह सके। उन्हीं की पार्टी के बड़े नेता एकनाथ शिंदे 40 से अधिक शिवसेना के विधायकों को तोड़कर भाजपा के समर्थन से नई सरकार बना ली। अब एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम हैं। वहीं भाजपा की सरकार में पूर्व सीएम रहे देवेंद्र फणनवीस एकनाथ 

शिंदे सरकरा में डिप्टी सीएम बनकर संतोष की बाट जोह रहे हैं। मगर अब भाजपा के एक नेता ने देवेंद्र फणनवीस को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर दी है। इससे सियासत के गलियारे में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कहा कि जब तक वह पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं, तब तक राज्य के समग्र विकास के लिये उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। बावनकुले का यह बयान उनके पूर्ववर्ती चंद्रकांत पाटिल के उस बयान के कुछ महीने बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी ने भारी मन से फडणवीस के बजाय शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था। चंद्रकांत पाटिल फिलहाल शिंदे नीत सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। बावनकुले की टिप्पणी से विपक्षी दलों को मसाला मिल गया है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा) के मुताबिक यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नजर में वर्तमान मुख्यमंत्री शिंदे का कोई महत्व नहीं है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -