Posted by : achhiduniya 09 December 2022

हरियाणा पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने बताया कि भाजपा जिला पार्षद पर महिला ने आरोप लगाए थे। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भाजपा पार्षद की तलाश में हरियाणा नूंह पुलिस जुट गई है। गौरतलब है की हरियाणा नूंह के भाजपा जिला पार्षद के खिलाफ घर में घुसकर अवैध हथियार के बल पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पिनगवां थाने में दर्ज किये गये इस मामले में आरोपी वार्ड नंबर 25 से पार्षद है। पार्षद के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज होने का यह मामला काफी सुर्खियों में 
है। पुलिस कप्तान ने बताया कि पिनगवां थाने के एक गांव की महिला के पति की शिकायत पर गांव हिंगनपुर निवासी तौफीक पुत्र आस मोहम्मद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तौफीक पर घर में घुसकर अवैध हथियार के बल पर दुष्कर्म का प्रयास करने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल महिला के पति द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 6 दिसंबर को वह पिनगवां थाना क्षेत्र में वह अपने साले से 
मिलने अपनी पत्नी के साथ गया था। कुछ देर बाद वह अपने साले के साथ किसी काम से बाहर चला गया था। हिंगनपुर निवासी तौफीक जो उसके साले को अच्छी तरह जानते थे, साले के घर पर आए। आरोपियों ने उसकी पत्नी से उसके साले के बारे में पूछा तो उसने बता दिया कि वे किसी कार्य से बाहर गए हैं। अभी आते ही होंगे। घर उसकी पत्नी को अकेला देखकर आरोपी पार्षद ने देशी कट्टा की नोंक पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसकी पत्नी ने शोर मचाने की धमकी दी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पिनगवां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 
मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पिनगवां पुलिस जांच कर रही है। उधर आरोपी तौफीक का कहना है कि उसके खिलाफ साजिश रची गई है। इस साजिश के बारे में कुछ दिन पहले ही उसे आभास हो गया था। इस बारे में जिला नूंह के पुलिस कप्तान, प्रदेश के गृह मंत्री और बिजली मंत्री को भी अवगत करा दिया था। तौफीक का कहना हे की उसके खिलाफ जो दुष्कर्म के पर्यास का मामला दर्ज कराया गया है ये एक बड़ी साजिश है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है, मैं उसे जानता तक नहीं,एक राजनीतिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है क्योंकि वह भाजपा की तरफ से जिला प्रमुख का दावेदार बनने जा रहा था।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -