- Back to Home »
- State News »
- अलग विदर्भ राज्य के लिए असंवेदनशील है विपक्ष नही उठा रहा मुद्दा...सीएम शिंदे ने कही बात...
Posted by : achhiduniya
25 December 2022
महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र इस समय
नागपुर में चल रहा है और विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार को निशाना बना रहा
है। बिजली उत्पादक और खनिजों एवं वन से समृद्ध विदर्भ क्षेत्र में यवतमाल, अकोला, अमरावती, वर्धा, बुलढाणा, वाशिम, नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा, गढ़चिरौली और गोंदिया जैसे 11 जिले
शामिल हैं। इस क्षेत्र ने चार मुख्यमंत्री दिए हैं, जिनमें
वसंतराव नाइक,
मरोतराव कन्नमवार, सुधाकरराव
नाइक और देवेंद्र फडणवीस शामिल हैं। एक सवाल के जवाब में महाराष्ट्र के
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि विपक्षी दलों के मन में विदर्भ के
लिए कोई प्यार नहीं बचा है, क्योंकि वे क्षेत्र के नागपुर
शहर में चल रहे
विधानसभा सत्र के दौरान विदर्भ के मुद्दों को नहीं उठा रहे हैं। मराठवाड़ा
क्षेत्र के औरंगाबाद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि
उनकी सरकार आम लोगों के लिए काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। शिंदे ने कहा,विपक्ष को विदर्भ के मुद्दों के बारे में बोलना चाहिए था और
क्षेत्र से संबंधित सवालों को उठाना चाहिए था। उनके मन में विदर्भ के लिए कोई
प्यार नहीं बचा है। यह अब उनके कार्यों से दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री औरंगाबाद
में एक गैर-सरकारी संगठन नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान को संबोधित कर रहे थे। स्वच्छता
अभियान के बाद एक सभा के


.jpg)