Posted by : achhiduniya 21 December 2022

चाइना में बिगड़े हालात ने पूरी दुनिया को मैसेज दे दिया कि कोरोना गया नहीं है। लड़ाई अभी जारी है। भारत सरकार ने शुरुआती समीक्षा के ज़रिए लोगों को कोरोना के सक्रमण से बचने की कुछ सलाह दी है लेकिन अगर भारत मे केस बढ़ते हैं तो सख्ती के लिए तैयार रहना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने विशेषज्ञों के साथ बैठक की और हालात का जायजा भी लिया और महामारी के असर को कम करने को लेकर रणनीति भी बनाई। बैठक के बाद लोगों से भीड़भाड़ में मास्क लगाने की सलाह दी गयी है। 
इसके अलावा लक्षण दिखने पर कोरोना का टेस्ट कराने को भी कहा गया है। कोरोना को लेकर चीन के हालात बयां करती तस्वीरें देखकर लोगों के मन मे कोरोना को लेकर एक बार खौफ हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बड़े अधिकारियों और एक्सपर्ट्स साथ बैठक की। कोरोना की ज़मीनी हालात का जायज़ा लिया और रणनीति भी बनाई। मनसुख मांडविया ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। मैंने सम्बंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हम किसी भी 
स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय अब हर हफ्ते कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेगा। वहीं लोगों से भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क लगाने की सलाह दी है। कहा गया कि सर्दी खांसी वाले मरीज टेस्ट करवाने से परहेज़ न करें। अब  तक 27% लोगों ने प्रिकॉशन डोज लिया है, जो बचे हैं टीका ज़रूर लें। सर्विलांस सिस्टम में और तेज़ी लाने की ज़रूरत है। देश के तमाम अस्पतालों में भर्ती निमोनिया के मरीजों की टेस्टिंग की जरूरत है। राज्यों से सभी पॉजिटिव मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग में भेजने को कहा गया है ताकि किसी नए वेरिएंट की पहचान हो पाए। इस बैठक में शामिल नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है। मीटिंग में सबकी राय के बाद भीड़भाड़ में मास्क लगाने की सलाह दी गयी। हर हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय में समीक्षा बैठक होगी। टेस्टिंग पर्याप्त मात्रा में हो रही है। बीच– बीच में स्वास्थ्य मंत्रालय निर्णय लेगा कि क्या और कदम उठाए जाने हैं। खांसी-जुकाम में टेस्टिंग करवा लीजिए। टेस्टिंग जहां जरूरत लगे करवाइए, टेस्टिंग बढ़ेगी तो हमें हालात की बेहतर जानकारी मिलेगी। गंभीर बीमारी और बुजुर्ग प्रिकॉशन डोज जरूर लें। उन्‍होंने कहा कि वैक्‍सीन हर कोई ले। प्रिकॉशन डोज अब तक करीब 27% लोगों ने ही लिया है। जो बचे हैं, वे जल्‍द ले लें। कोई नई गाइडलाइन फिलहाल नहीं है। हम लगातार नजर बनाए हुए हैं, जहां जरूरत लगी गाइडलाइन जारी करेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एयरपोर्ट पर पासपोर्ट दिखाने का झंझट खत्म? इंटरनेशनल फ्लाइट में भी चलेगा Digi Yatra, 7 एयरपोर्ट पर ट्रायल शुरू।@ UGC के जिस सर्कुलर पर हुआ था विवाद, उसे RSS ने बताया-'असंतुलित'।@ मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो लापता कुकी युवकों के शव बरामद, कांगपोकपी में बवाल-नोनी में भी 3 की हत्या।@ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता वाले परीक्षा सुधार कार्यबल का कार्यकाल जनवरी 2027 तक बढ़ा।@ महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को भारत लेकर आई सीबीआई, ओमान में हुआ था गिरफ्तार।@ अर्नब के बाद अब मुरासु बना मुसीबत! 120 KM/H की रफ्तार चलेंगी हवाएं, आंध्र-ओडिशा-तमिलनाडु में अलर्ट।@ लॉरेंस बिश्नोई के नाम से नागपुर के 8 सर्राफा कारोबारियों को धमकी, कहा-जैसे टाइगर श्रॉफ को मारा, वैसे मारेंगे।@ पंजाब-विधायक हरमीत और चेतन का आप से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए।@ ज्ञानेश कुमार, अमित शाह और मोदी सो नहीं पा रहे, 2024 का चुनाव वोट चोरी वाला था-राहुल गांधी।@ दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने का मामला गरमाया, RJD की सदस्यता रद्द करने की मांग, JDU ने कहा- सभापति करेंगे फैसला।@ इंडिया ब्लॉइक की रैली का बाजारों पर असर, 3 लाखों दुकानों का कारोबार ठप, दरियागंज से कश्मीरी गेट तक सन्नाटा।@ नेपाल की जेल से सुरंग खोदकर 6 कैदी फरार, आधी रात कैसे पुलिस को दिया चकमा? यूपी-बिहार बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी।@ हम लोकतंत्र और संविधान को हिन्दुस्तान में खत्म नहीं होने देंगे,विपक्ष की रैली में बोले राहुल गांधी।@ दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का हलगोया-हरिद्वार लिंक नवंबर में खुलेगा, जाम से मिलेगी राहत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -