Posted by : achhiduniya 09 December 2022

मुंबई निवासी गौरी भिडे ने याचिका में उद्धव ठाकरे,उनकी पत्नी रश्मि, पूर्व मंत्री व बेटे आदित्य की संपत्ति की जांच ईडी व सीबीआई को करने का निर्देश देने की मांग की है। मुंबई पुलिस ने बांबे हाईकोर्ट को सूचित किया है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व उनके परिवार के लोगों की बेहिसाबी संपत्ति के कथित आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरु कर दी गई है। सरकारी वकील अरुणा पई ने गुरुवार को न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर व न्यायमूर्ति वाल्मीकि मेंजिस की खंडपीठ को जांच शुरु किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद खंडपीठ ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व उनके परिवार के लोगों की बेहिसाबी संपत्ति की जांच सीबीआई व प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) से कराए 
जाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया। सुनवाई के दौरान उद्धव ठाकरे की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता आस्पि चिनॉय ने याचिका को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह याचिका अनुमान व आधारहीन तथ्यों के आधार पर दायर की गई है। इसलिए इस पर सुनवाई न की जाए। गुरुवार को खंडपीठ ने सुबह के सत्र में याचिका पर संक्षिप्त सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया। इसके बाद सरकारी वकील अरुणा पई ने दोबारा 
{ गौरी भिडे }




इस याचिका का उल्लेख किया और मामले को लेकर सरकार के रुख की जानकारी खंडपीठ को दी। सरकारी वकील पई ने कहा कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे पर बेहिसाबी संपत्ति को लेकर लगाए गए कथित आरोपों की प्ररांभिक जांच शुरु कर दी है। इस पर उद्धव ठाकरे की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता आस्पी चिनॉय ने आपत्ति 
जताते हुए कहा कि यह पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। याचिकाककर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करने से पहले अपनी शिकायत को लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र भेजा था। वहीं याचिकाककर्ता गौरी भिड़े ने कहा कि उन्हें पुलिस की ओर से शुरु की गई जांच की जानकारी नहीं है। केंद्रीय जांच एजेंसी को इस मामले की जांच के निर्देश दिए जाए। इस पर ठाकरे की पत्नी व बेटे की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक मुंदरगी ने कहा कि मामले को लेकर दायर की गई याचिका अनुमान व आधारहीन तथ्यों पर आधारित है। इसलिए इसे खारिज कर दिया जाए। याचिकाकर्ता के पास पुलिस के अलावा मैजिस्ट्रेट कोर्ट में निजी शिकायत करने का विकल्प है। उद्धव ठाकरे अभी सत्ता में नहीं है। इसलिए वे जांच को प्रभावित भी नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि जब कोई कानूनी विकल्प नहीं बचता तब हाईकोर्ट की ओर रुख करने का प्रावधान है। भिड़े ने याचिका में दावा किया है कि ठाकरे उनकी पत्नी रश्मि व बेटे आदित्य ने आधिकारी रुप से कभी अपने के आय के स्त्रोत के रुप में अपने पेशे, नौकरी व कारोबार की घोषणा नहीं की हैं। फिर भी वे मुंबई व रायगढ में करोड़ो रुपए की संपत्ति के मालिक है। याचिका में सामाना के प्रिटिंग प्रेस से की गई कमाई को लेकर भी सवाल उठाया गया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -