- Back to Home »
- Astrology / Vastu , Religion / Social »
- शनि देव भी डरते है इन तीन देवताओं से...?
Posted by : achhiduniya
09 December 2022
जब भी जातक की कुंडली में शनि दोष उत्पन्न होता है
तो पंडित या ज्योतिशाचार्य उन्हे शनि
से संबन्धित उपाए बताते है। पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक शनि देव कर्मफल दाता हैं। वह इंसान के अच्छे-बुरे कर्मो का
हिसाब-किताब रखते हैं और उसी के मुताबिक व्यक्ति को फल मिलता है। कभी-कभी इंसान
अपने मद में चूर होकर
बुरे कर्म करने शुरू कर देता है जैसे:- मदिरा का सेवन,मांस का सेवन,गरीब मजबूर लोगो
को सतना,किसी का हक मारना,व्यसन ,जुवा या अय्याशी इत्यादी दुशकर्मो में लिप्त हो
जाता है। सभी इंसान एक जैसे नही होते इनमे कई लोग दुख-कष्ट होने के बाद भी सही राह पर चलकर अपना जीवन व्यतित
करते है। ऐसे में उन जातको को इन
देवताओ की पूजा-अर्चना करनी चाहिए क्योकि इनकी आराधना
करने से शनिदेव परेशान नही करते। शनिवार और मंगलवार को
शनि देव के अलावा हनुमान जी की पूजा की जाती है,लेकिन
क्या आप जानते हैं कि एक बार शनि देव को अपनी ताकत का घमंड हो गया था। जिसे हनुमान
जी ने पल में ही धूल में मिला दिया था। हनुमान जी को शनि देव ने वचन दिया था कि वे उनके भक्तों
को कभी कष्ट नहीं पहुंचाएंगे। भगवान शिव के भक्तों पर भी शनिदेव कृपा बनाए रखते
हैं। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक एक बार
शनिदेव के पिता
सूर्य ने उनका और उनकी माता छाया का अपमान कर दिया था। इसके बाद
शनि देव ने भगवान शिव की तपस्या कर उनको प्रसन्न कर लिया। भगवान शिव ने उन्हें
ग्रहों का न्यायाधीश बना दिया। इसलिए भगवान शिव की पूजा करने वालों को शनि देव कभी
दुख नहीं देते। अगर आप भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हैं तो शनिदेव आपको शुभ फल देंगे। वो
इसलिए क्योंकि शनिदेव भी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और उन्होंने मथुरा के
कोसी कलां के कोलिका वन में भगवान श्रीकृष्ण की तपस्या की थी। इसके बाद कोयल के
रूप में भगवान ने उनको दर्शन दिए थे. इसलिए माना जाता है कि जो लोग
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)