Posted by : achhiduniya 26 January 2023

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया था कि बजट दस्तावेज 1 फरवरी को सीतारमण द्वारा बजट भाषण पूरा होने के बाद एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर 'यूनियन बजट मोबाइल ऐप' पर उपलब्ध होंगे। वित्त मंत्रालय में गुरुवार को परंपरागत हलवा सेरेमनी के साथ ही 1 फरवरी 2023 को पेश होने वाले बजट डाक्यूमेंट्स के छपाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हलवा सेरेमनी के आयोजन के बाद बजट से जुड़े कागजातों की गोपनीयता बरकरार रखने के लिए वित्त मंत्रालय के 100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी आज से लेकर बजट पेश 
होने तक वित्त मंत्रालय के तहखाने में स्थित छपाई खाने में ही रहेंगे और उन्हें बजट पेश होने तक बाहर आने जाने की इजाजत नहीं होगी। इन लोगों का अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी कोई संपर्क नहीं रहेगा और यहां तक कि अपने घर जाने की भी इजाजत नहीं होगी। इंटरनेट व फोन की व्यवस्था भी नहीं होगी। घरवाले इन कर्मचारियों के अधिकारियों को फोन कर ही अपनों से संपर्क कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय की कैंटीन में इनके लिए खाना तैयार होगा और तहखाने में 
इनके सोने की व्यवस्था होगी। केंद्रीय बजट तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को दिखाने वाली पारंपरिक हलवा सेरेमनी आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में आयोजित की गई। इस दौरान वित्त मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों के साथ-साथ बजट प्रेस के सदस्य भी मौजूद रहे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी का आयोजन हुआ और सभी को हलवा बांटा गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पारंपरिक हलवा सेरेमनी को पूरा किया है। उनके साथ हलवा सेरेमनी के मौके पर वित्त राज्यमंत्री डॉ 
भगवत किशनराव कराड़ के साथ-साथ वित्त मंत्रालय के सीनियर ऑफिसर भी शामिल रहे। पिछले दो सालों की तरह 2023-24 का केंद्रीय बजट भी कागज रहित या पेपरलेस रूप में दिया जाएगा। इसे एक फरवरी को पेश किया जाएगा। हलवा सेरेमनी के पीछे की मान्यता रही है कि हर शुभ काम को करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए। भारतीय परंपरा में हलवे को काफी शुभ भी माना जाता है। देश के बजट जैसे बड़े इवेंट के लिए दस्तावेजों की छपाई से पहले इस सेरेमनी का आयोजन किया जाता रहा है। इस परंपरा के तहत वर्तमान वित्त मंत्री खुद बजट से जुड़े कर्मचारियों, बजट की छपाई से जुड़े कर्मचारियों और वित्त अधिकारियों को हलवा बांटते हैं। हालांकि, पिछले 2 साल से बजट पेपरलेस होने लगा है तो बजट दस्तावेजों की पहले की तरह छपाई का आयोजन नहीं होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -