Posted by : achhiduniya 26 January 2023

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को नियमित ब्रीफिंग में स्पष्ट कहा कि अमेरिकी दुनियाभर में स्वतंत्र प्रेस का समर्थन करता है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों को चिह्नित करना बेहद महत्वपूर्ण है। मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में नेड प्राइस ने कहा, हम दुनियाभर में स्वतंत्र प्रेस के महत्व का समर्थन करते हैं। हम मानवाधिकारों के रूप में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता जैसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों के महत्व को चिह्नित करते रहेंगे, ताकि हमारे 
लोकतंत्र मज़बूत होते रह सकें। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर हम दुनियाभर में बने अपने रिश्तों में ज़ोर देते हैं। यह निश्चित रूप से ऐसा मुद्दा है, जिसे हमने भारत में भी सामने रखा है। इससे पहले, स्थानीय समयानुसार सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान नेड प्राइस ने कहा था कि भारत के साथ अमेरिका की वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने वाले कई तत्व मौजूद हैं, जिनमें राजनीतिक, आर्थिक रिश्तों के साथ-साथ लोगों के बीच असाधारण रूप से गहरे संबंध 
शामिल हैं। गौरतलब है कि BBC ने वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर हमला करते हुए दो-भाग की शृंखला प्रसारित की थी। इस डॉक्यूमेंटरी को लेकर चौतरफा नाराज़गी फैल गई थी और चुनिंदा प्लेटफार्मों से इसे हटा दिया गया था। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने BBC की सीरीज़ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया था कि यह पूरी तरह पक्षपातपूर्ण है। इस पर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के विदेश 
मंत्रालय ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों को लेकर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंटरी पर भारत द्वारा प्रतिबंध लगाने को प्रेस की स्वतंत्रता का मामला बताते हुए कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों के महत्व को उजागर करने और भारत समेत दुनियाभर में इसे मुद्दा बनाने का सही समय है। नई दिल्ली में साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था,हमें लगता है कि यह प्रचार सामग्री है। इसमें कोई वस्तुनिष्ठता नहीं,यह पक्षपातपूर्ण है। ध्यान दें कि इसे भारत में प्रदर्शित नहीं 
किया गया है। हम इस पर इससे ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, कि कहीं इसे ज़्यादा गरिमा न हासिल हो जाए। उन्होंने समूची कवायद के मूल उद्देश्य और इसके पीछे छिपे एजेंडे' पर भी सवाल उठाए। सोमवार को नेड प्राइस ने कहा था,आप जिस डॉक्यूमेन्टरी का ज़िक्र कर रहे हैं, मैं उसके बारे में नहीं जानता हूं, बहरहाल, मैं उन साझा मूल्यों से अच्छी तरह वाकिफ़ हूं, जो अमेरिका और भारत को दो संपन्न और जीवंत लोकतंत्र बना देते हैं। जब भी हमें भारत में होने वाली गतिविधियों के बारे में कोई चिंता होती है, तो हमने  हमेशा आवाज़ उठाई है, जब भी हमें मौका मिला है। यूनाइडेट किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव करते हुए BBC डॉक्यूमेंटरी से खुद को दूर कर लिया था, और कहा था कि वह अपने भारतीय समकक्ष के चरित्र चित्रण से सहमत नहीं हैं। ऋषि सुनक ने यह टिप्पणी उस वक्त की थी,जब पाकिस्तानी मूल के सांसद इमरान हुसैन ने विवादास्पद वृत्तचित्र को लेकर ब्रिटिश संसद में बात की थी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -