Posted by : achhiduniya 12 January 2023

पाकिस्तान में हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि जनता अपनी जान की परवाह किए बिना राशन जुटा रही है। पाकिस्तानियों को अपनी जरूरत की चीजों के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। देश में खाद्य पदार्थ की भारी किल्लत है। जिसकी वजह से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पाक मीडिया के मुताबिक अवाम अपनी जीविका चलाने के लिए राशन के ट्रक को देखते ही उसके पीछे दौड़ लगा रही है। लोगों को शांत करने के लिए गोलीबारी की मदद लेनी पड़ रही है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और बलूचिस्तान प्रांत जैसे क्षेत्र से पहले ही भगदड़ की खबरें आ चुकी हैं। पाकिस्तान के अलग-अलग क्षेत्रों में राशन की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। 
आलम ये है कि ऐसी कई वस्तुएं हैं जो मुल्क में बड़ी ही कम मात्रा में मौजूद हैं। कराची में आटा 140 से लेकर 160 रूपये प्रति किलो बिक रहा है। पाक की राजधानी इस्लामाबाद और पेशवार में 10 किलो आटे की कीमत लगभग 1500 रूपये प्रति किलो ग्राम है। वहीं 20 किलो का बैग 2800 रूपये में बिक रहा है। जबकि खैबर पख्तूनख्वा में 20 किलो आटे की बोरी 3100 रूपये में बिक रही है। पंजाब प्रांत के मिल मालिकों ने आटे की कीमत बढ़ाकर 160 रूपये प्रति किलोग्राम कर दी है। आटे की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर बलूचिस्तान के खाद्य मंत्री का बयान समाने आया है। उन्होंने कहा कि प्रांत में गेंहू का भंडार 
खत्म हो चुका है। गेंहू की 4 लाख बोरियों की जल्द जरूरत है, नहीं तो और संकट गहरा सकता है। खबरों की माने तो पाकिस्तान को काफी संख्या में गेंहू की जरूरत है। कई क्षेत्रों में गेंहू की कमी की वजह से आटे का संकट आ खड़ा हुआ है। सरकार की ओर से आवाम में जो आटे की बोरी पहुंचाई जा रही है। जिसे लेने के लिए लोगों की भीड़ ट्रक के पास दौड़ी चली आ रही है। हजारों लोग आटे की बोरी लेने के लिए घंटो इंतजार कर रहे हैं। पाक में हालात इतने नाजूक हो चुके हैं कि लोग एक 

दूसरे को धक्का देते हुए पहले आटे की बोरी लेने के लिए लड़ाई करने लग रहे हैं। हाल ही में सिंध सरकार ने सब्सिडी वाले आटे की सेल लगाई थी। जिसमें काफी लोगों की हताहत होने की खबर समाने आई थी। ट्रक में लदे आटे की बोरियों को देखते हुए लोग एक दूसरे पर चढ़ गए थे। जिसकी वजह से कई लोग घायल हो गए थे। साथ ही 40 साल के एक मजदूर की मरने की भी खबर आई थी। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने कहा था कि मजदूर की मौत जमीन पर गिरने की वजह से हुई थी। इस तरह न जाने कितने घटना अलग-अलग क्षेत्रों में घट चुके हैं। इसके पहले भी शहीद बेनजीरबीद के सकरंद शहर में स्थित आटे की मिल में भगदड़ की वजह से महिलाओं और एक नाबालिक लड़की को चोटें आई थी। पहले भी आटे की किल्लत को लेकर पाकिस्तान के कई इलाकों में झड़प होने की खबर सामने आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -