- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- कैदी बने रेडियो जॉकी सुना रहें फरमाइशी गाने....
Posted by : achhiduniya
27 January 2023
अल्मोड़ा की जेल में करीब 300 से ज्यादा कैदी बंद हैं। अल्मोड़ा की जेल में रेडियो जॉकी का कार्यक्रम शुरू हुआ है। इस
कार्यक्रम में रेडियो जॉकी कोई और नहीं बल्कि जेल के कैदी ही हैं। कैदियों को
तनावमुक्त करने और उनके मनोरंजन के लिए उन्हें संगीत से जोड़ा जा रहा है। कैदी खुद
रेडियो जॉकी बने हुए हैं और साथी कैदियों की फरमाइश के गाने बजा रहे हैं। जिसमें अलग-अलग बैरेक में बंद
कैदियों के नाम और उनके गाने की
फरमाइश आरजे बोलता है। कैदियों की फरमाइश के गाने बज रहे हैं और वो डांस करते हुए
भी करते हैं। इसके अलावा यहां पर कैदियों के द्वारा बॉलीवुड, पंजाबी और कुमाऊंनी गानों की फरमाइश की जा रही है। जेल अधीक्षक
जयंत पांगती ने बताया कि अल्मोड़ा में जेल रेडियो की शुरुआत डॉक्टर वर्तिका नंदा
से प्रेरणा लेते हुए की गई। उनके द्वारा ही सबसे पहले जेल रेडियो की शुरुआत की गई, जिसको देखते हुए यहां भी शुरुआत की गई है। अल्मोड़ा की जेल में
कैदी ही रेडियो जॉकी बनकर अन्य कैदियों की फरमाइश के
गाने बजाते हैं। यह सिर्फ जेल
के कैदियों के लिए शुरू किया गया है। कैदियों को कैसे तनावमुक्त रख सकें और उनके
मनोरंजन के लिए कैसे काम किया जाए, इसके
लिए ही इसकी शुरुआत की गई है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)