Posted by : achhiduniya 27 January 2023

सजा याफ़्ता कैदियो के अच्छे आचरण के चलते केंद्र व राज्य सरकारे उनकी सजा को कम करके जल्द रिहाई दे सकती है। 26 जनवरी को रिहा होने वाले कैदियों की सूची को अभी पंजाब सरकार की मंजूरी नहीं मिलने के कारण सिद्धू की रिहाई भी फिलहाल टल गई। नवजोत सिद्धू की रिहाई पर संशय से उनकी पत्नी नवजोत कौर ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,सिद्धू खूंखार जानवर की कैटेगरी में आते हैं,इसलिए सरकार उन्हें रिहाई नहीं देना चाहती,आप सब से अनुरोध है कि उनसे दूर रहें। कांग्रेस की पंजाब इकाई 
के कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को पटियाला जेल से नवजोत सिंह सिद्धू को समय से पहले रिहा न करने को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना की। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख शमशेर सिंह ढुलो, पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी, पूर्व विधायक अश्विनी सेखरी, नवतेज सिंह चीमा और राजिंदर सिंह आप सरकार के विरोध में पटियाला में सिद्धू के आवास पर एकत्र हुए। जेल प्रशासन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अच्छे आचरण के चलते कई कैदियों को रिहा करने 

की सिफारिश पंजाब सरकार को भेजी थीउसमें सिद्धू का भी नाम था। दरअसल, जेल में नवजोत सिद्धू का आचरण अच्छा पाया गया था। नवजोत सिद्धू को जेल में क्लर्क के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने जेल में नियम होने के बावजूद कोई छुट्टी तक नहीं ली थी, जो उनकी जेल से रिहाई के लिए उनकी दावेदारी को और मजबूत करता है। जेल की सिफारिश के बाद गेंद पंजाब सरकार के पाले में थी। अंतिम फैसला उन्हें ही करना था,लेकिन आज सुबह ही नवजोत सिद्धू की पत्नी 
और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने खुद एक ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा है कि नवजोत सिद्धू खूंखार जानवर की कैटेगरी में आते हैं। इसलिए सरकार उन्हें राहत नहीं देना चाहती। आप सभी से निवेदन है कि उनसे दूर रहें। गौरतलब है कि नवजोत सिद्धू 20 मई को पटियाला जेल में गए थे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद कोर्ट में सरेंडर किया था। रोडरेज के 34 साल पुराने एक मामले में पटियाला जेल में उन्हें एक साल की सजा हो चुकी है। उन्हें दिसंबर 1988 के रोड रेज मामले में सजा मिली है। जिसमें एक बुजुर्ग की सिद्धू के साथ पार्किंग को लेकर झड़प हो गई थी और गुस्से में सिद्धू ने उन्हें मुक्का मार दिया था,जिसके बाद बुजुर्ग की मौत हो गई थी। नवजोत सिद्धू अब तक करीब 8 महीने की सजा काट चुके हैं। सिद्धू के समर्थकों ने उनके ट्विटर हैंडल से एक रूट मैप भी शेयर किया था, जिसमें बताया गया था कि किन रास्तों से सिद्धू गुजरेंगे। इस ट्वीट में उनके समर्थकों ने लोगों से सिद्धू का स्वागत करने की अपील की थी। सिद्धू की रिहाई का फैसला टलने पर उनकी पत्नी डॉ. नवजोत ने दुख जताया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -