Posted by : achhiduniya 13 January 2023

इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिये लोग कई तरह की जानकारियां एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। ये प्लेटफॉर्म्स अपने यूजर की प्राइवेसी का खास ध्यान रखने का दावा भी करते हैं। इसके साथ ही ये अपने यूजर को बार-बार सोशल प्लेटफॉर्म को जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की सलाह भी देते हैं। कई बार देखा गया है कि सोशल मीडिया कंपनी अपने यूजर को यह चेतावनी देती है कि इस प्लेटफॉर्म पर वह गोपनीय या संवेदनशील निजी जानकारी को शेयर न करें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही की वजह से आपको कई 
तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन अक्सर हम इन बातों को नजर अंदाज कर देते हैं। जिसकी वजह से हम मुश्किल में पड़ जाते हैं। हाल में एक महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया, जिसकी वजह से वह ठगी का शिकार हो गई और उसे भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। विले पार्ले मुंबई की रहने वाली महिला एमएन मीणा ने आईआरसीटीसी (IRCTC) के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में महिला ने अपनी ट्रेन टिकट शेयर करते हुए और 
बताया कि14 जनवरी को भुज जाने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिये उसने तीन टिकट बुक किए थे। चूंकि उस दौरान ट्रेन की सभी सीटें लगभग बुक हो चुकी थीं, इसलिए उसे आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) टिकट मिलीं थी। जिसके बाद महिला IRCTC के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए अपनी सीट के कंफर्म होने के बारे में जानकारी चाह रही थी,लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि जिस बात का अंदाजा खुद उस महिला को भी नहीं होगा। ट्वीट करते समय महिला ने एक बड़ी गलती कर दी। उसने अपनी ट्रेन टिकट सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें उसके फोन नंबर और कई डिटेल्स मौजूद थे। इस छोटी सी गलती के के साथ ही वह स्कैमर्स के निशाने पर आ गई। ट्विटर पर शेयर किए गए सिर्फ एक पोस्ट की वजह से उसने लगभग 64,000 रुपये गंवा दिए। सोशल मीडिया पर पहले से घात लगाए बैठे जालसाजों ने महिला को किस तरह अपना शिकार बनाया वह भी आपको बताते हैं। सोशल मीडिया पर महिला 
द्वारा अपनी ट्रेन टिकट डिटेल्स शेयर करने के बाद उसके फोन पर स्कैमर्स ने कॉल किया। इस दौरान स्कैमर्स ने खुद को IRCTC का कस्टमर सपोर्ट एग्ज्यूक्टिव बताया था। इसके बाद उसने महिला से कहा कि आपके फोन नंबर पर एक लिंक शेयर किया जा रहा है। जब आप उस लिंक को खोलेंगी तो आपको सिर्फ 2 रुपये पेमेंट करना पड़ेगा। जिसके बाद आपका टिकट कंफर्म हो जाएगा। यहां महिला ने बिना सोचे-समझे स्कैमर्स को IRCTC का अधिकारी समझ लिया और उसकी बात पर भरोसा करते हुए फोन नंबर पर आए लिंक पर क्लिक करके 2 रुपये भेज दिए। अब जैसे ही महिल ने पैसे भेजे  वैसे ही स्कैमर को महिला की बैंक डिटेल्स का पता लग गया। उसके बाद महिला के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब हो गए। इस तरह महिला को अपने जाल में फंसाकर स्कैमर्स ने 64 हजार ठग लिए। अगर आप इस तरह की जालसाजी से बचना चाहते हैं तो सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करें। इसके साथ ही किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक को न खोलें। अगर कोई फोन करके खुद को बैंक का कर्मचारी या कोई अधिकारी बताते हुए आपका अकाउंच नंबर या पिन मांगता है तो ऐसे में अपनी बैंकिंग से जुड़ी कोई डिटेल साझा न करें। {साभार}


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ असम में अब 18 साल से अधिक उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार, घुसपैठियों पर नकेल के लिए हिमंता का बड़ा फैसला।@ दिल्ली पुलिस थानों में अब हर हफ्ते जनसुवाई, बड़े अधिकारी सुनेंगे समस्या, तत्काल होगा समाधान @ पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में करेंगे मुलाकात, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि।@ नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की सबसे पहली उड़ान, लखनऊ से आएंगे खास मेहमान, जानें पहले दिन का पूरा शेड्यूल।@ IAEA प्रमुख का बड़ा बयान, भारत का कल्पक्कम रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित, इंडिया का रिकॉर्ड बेदाग।@ होर्मुज में नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं', जयशंकर से बोले रुबियो-भारत ने भी खूब सुनाया।@ राजस्थान: दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी, CCTV में कैद हुई घटना, गहने भी ले गई।@ CBI के जाल में फंसा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार से मांगी थी घूस, रंगे हाथ पकड़ाया।@ नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन होगा।@ रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत, खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी।@ पटना में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल।@ ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश! क्रिस्टल MDMA के साथ 2 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार।@ बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राजगीर समेत कई पर्यटनस्थल के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।@ जयपुर में कच्छा-बनियान गिरोह की दस्तक, CCTV देख उड़े होश।@ देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -