- Back to Home »
- Discussion , Religion / Social »
- 'हाथी चले, कुत्ता भौंके बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किसे कहा कुत्ता...
Posted by : achhiduniya
17 January 2023
बीते 5 जनवरी को नागपुर में रामकथा व दिव्य दरबार
लगाने के चलते मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन
समिति ने आरोप लगाया था की धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चमत्कार का दावा करके कानून का
उल्लंघन किया है। खबरों में कहा जा रहा है कि 11 जनवरी को यह कथा संपन्न हो गई, जबकि इसकी अंतिम तिथि 13 जनवरी थी। इसकी वजह नागपुर की अंध
श्रद्धा उन्मूलन समित का चैलेंज बताया जा रहा है। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर
धीरेंद्र कृष्ण
शास्त्री पर नागपुर से कथा
छोड़कर भागने का आरोप लग रहा है। अब उन्होंने पलटवार करते हुए कहा है कि,हाथी चले बाजार, कुत्ता
भोंके हजार। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चमत्कार को
चुनौती देने वालों को जवाब देते हुए यह कहावत कही,नागपुर
में कथा कर बागेश्वरधाम लौटे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि हम सालों से
बोल रहे हैं कि न हम कोई चमत्कारी हैं, न हम
कोई गुरू हैं। हम बागेश्वरधाम सरकार बालाजी के सेवक हैं। गौररलब है कि श्रीराम
चरित्र-चर्चा महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित हुई। इसी दौरान अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जादू-टोने और अंधश्रद्धा फैलाने का आरोप लगाया। समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने कहा, दिव्य दरबार और प्रेत दरबार की आड़ में जादू-टोना को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही देव-धर्म के नाम पर आम लोगों को लूटने, धोखाधड़ी और शोषण भी किया जा रहा है। समिति ने पुलिस से महाराज पर कार्रवाई करने की मांग भी की थी।
देखे वीडियो:- https://twitter.com/i/status/1615212670944411649
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)