Posted by : achhiduniya 22 February 2023

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित तौर पर अपमान करते हुए देखे गए। इसी को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। नगालैंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मून टाउन में बीजेपी की रैली के दौरान शाह ने कांग्रेस पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि 2024 में कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिखेगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी 
के नेताओं पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा, उनके प्रवक्ता ने मोदी जी के लिए जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया है, मैं तो समझ रहा हूं ये बात कांग्रेस के प्रवक्ता की नहीं है, ये बात कांग्रेस के नेता राहुल के स्वभाव के अनुकूल है और उनके द्वारा ये बात देश की जनता के सामने की जा रही है मगर मैं राहुल गांधी जी को कहना चाहता हूं 

2019 में भी आपने मोदी जी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। नतीजा आपने देखा है, कांग्रेस पार्टी का विपक्ष का स्टेटस भी जाता रहा और जिस प्रकार की भाषा आज इस्तेमाल की गई है और देश भर से जनता में से जिस प्रकार के रिएक्शन आ रहे हैं, आप 24 का नतीजा देखिएगा राहुल जी, कांग्रेस पार्टी दूरबीन लेकर ढूंढने से भी नहीं मिलेगी, देश की जनता इसका हिसाब करेगी। शाह ने कहा,आज हम पहली बार इस टाउन में आए हैं। आज रात में हम यहीं रहेंगे। उन्होंने 

कहा, नगालैंड में एनडीए की सरकार बनेगी तो हम आपकी सारी समस्या का समाधान करेंगे।  भारत सरकार नगालैंड के साथ है। नगालैंड की समस्या का समाधान बहुत दूर नहीं है। मोदी जी ने इस इलाके में 70 फीसदी समस्या के समाधान को कम किया है। नगालैंड में 27 फरवरी को 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। बीजेपी यहां एनडीपीपी के साथ गठबंधन में चुनाव में लड़ रही है।  27 फरवरी को ही पूर्वोत्तर के एक और राज्य मेघालय में भी मतदान होना है।  त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को मतदान हो चुका है। इन तीनों राज्यों के लिए मतगणना दो मार्च को होगी।
 
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -