- Back to Home »
- State News »
- 50 मनसे कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा..
Posted by : achhiduniya
24 February 2023
राज ठाकरे की राजनैतिक पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण
सेना [मनसे] ने उपचुनाव में बिना प्रत्याशी खड़े किए
भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है,लेकिन
कसबा विधानसभा क्षेत्र के सात मनसे कार्यकर्ताओं ने दूसरे उम्मीदवार के लिए प्रचार
किया था जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। राज ठाकरे को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है क्योंकि एक साथ 50 पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ दी है। मनसे ने पुणे में कसबा
चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है। कुछ मनसे कार्यकर्ता
कसबा के कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र धंगेकर के प्रचार में शामिल हो गए थे। पार्टी
के स्थानीय नेताओं को सूचना मिली कि धंगेकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लिहाजा
नगर अध्यक्ष
ने पत्र जारी कर 7 लोगों को निष्कासित कर दिया है। उसके तुरंत बाद 50 लोगों ने इस्तीफा दे दिया। मनसे ने कसबा उपचुनाव में बीजेपी को
समर्थन दिया है,लेकिन यह साफ कर दिया गया कि वह प्रचार नहीं
करेंगे। मनसे की ओर से कहा गया कि बीजेपी उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा वोट
दिलाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करें। मनसे ने कसबा में महाविकास अघाड़ी
को बढ़ावा देने
के लिए रवींद्र खेडेकर, सागर
पंगारे, गोपी घोरपड़े, अनिल चंदंगे, रिजवान बागवान, प्रकाश धामधेरे और नीलेश निकम
को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से निष्कासित कर दिया था। उसके बाद जानकारी सामने आई
है कि मनसे के 50 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता और पदों से
अपना इस्तीफा नगर अध्यक्ष साईनाथ बाबर को भेज दिया है। मनसे के इस रुख से बीजेपी को
बड़ा झटका लगने की संभावना है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)