Posted by : achhiduniya 03 February 2023

650 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया सचिवालय भवन उसी भूमि पर बना है, जहां पहले तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पुराने पहले संयुक्त सचिवालय थे। राज्य सरकार ने नए सचिवालय परिसर का नाम डॉ.बी.आर.अंबेडकर के नाम पर रखा है। तेलंगाना सरकार के सचिवालय परिसर में शुक्रवार तड़के आग लग गई। तड़के करीब 2:30 बजे लगी आग ग्राउंड फ्लोर से पहली और दूसरी मंजिल तक 
फैल गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि इस नए सचिवालय का अभी तक उद्घाटन नहीं हुआ है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव 17 फरवरी को करने वाले हैं। आग पर काबू पाने के लिए 11 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आशंका जताई जा रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। माना जाता है कि आग एयर कंडीशनिंग वायरिंग डक्ट से शुरू हुई थी और ग्राउंड फ्लोर पर पड़ी स्क्रैप मटेरियल तक फैल गई। राज्य 

अग्निशमन विभाग के महानिदेशक नागी रेड्डी ने व्यक्तिगत रूप से अग्निशमन अभियान की निगरानी की। आग से हुए नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सीएम केसीआर ने कहा था कि यह तेलंगाना के गौरव को दर्शाता है और अन्य राज्यों के लिए एक रोल मॉडल होगा। पिछले सप्ताह घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम केसीआर 17 फरवरी को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच के बीच नए सचिवालय भवन का वैदिक पंडितों द्वारा सुझाए गए शुभ मुहूर्त का उद्घाटन करेंगे। सरकार ने हाल ही में घोषणा की कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डॉ. बी. आर अंबेडकर के प्रतिनिधि के रूप में पोते प्रकाश अंबेडकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -