- Back to Home »
- Agriculture / Nature , State News »
- अबकी बार आलू बदलेगी सरकार,सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार,650 रुपये प्रति क्विंटल आलू की दर नाकाफी...
अबकी बार आलू बदलेगी सरकार,सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार,650 रुपये प्रति क्विंटल आलू की दर नाकाफी...
Posted by : achhiduniya
11 March 2023
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीदेगी। पहले चरण में
फर्रुखाबाद,
कौशांबी, उन्नाव, मैनपुरी, एटा, कासगंज तथा बरेली यानी सात जिलों में आलू क्रय केंद्र स्थापित
कर खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के इस ऐलान पर समाजवादी पार्टी के
अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर वार किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, भाजपा सरकार में उप्र के आलू उत्पादक किसानों की समस्याएं: आलू
की लागत का लगातार बढ़ते जाना। कम दाम मिलने से लागत
निकालना भी मुश्किल। भंडारण के लिए टोकन मिलना, कोल्ड स्टोरेज के बाहर रातें बिताना। MSP की मांग का भाजपा सरकार द्वारा लगातार ठुकराना। अबकी बार आलू
बदलेगी सरकार! सपा नेता शिवपाल यादव ने लिखा,सरकार
का 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू ख़रीदने का फ़रमान नाकाफ़ी है
श्रीमान! 2,500
रुपये प्रति क्विंटल की दर से बीज ख़रीदने वाले
किसान के लिए यह समर्थन मूल्य मज़ाक है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)