- Back to Home »
- Crime / Sex , State News »
- लालू यादव के 15 ठिकानो पर ईडी का छापा 53 लाख नकद, 1900 अमेरिकी डॉलर सहित 1.5 किलोग्राम सोने के जेवरात बरामद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर से
लालू यादव के 15 ठिकानो पर ईडी का छापा 53 लाख नकद, 1900 अमेरिकी डॉलर सहित 1.5 किलोग्राम सोने के जेवरात बरामद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर से
Posted by : achhiduniya
11 March 2023
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिल्ली
स्थित आवास पर करीब 14 घंटे तक छापे मारी प्रवर्तन
निदेशालय द्वारा की गई। सुबह की गई ईडी की टीम रात
करीब 12.15 बजे तेजस्वी के घर से कुछ डॉक्यूमेंट्स लेकर निकली। वहीं तमाम
छापों में ईडी ने अलग-अलग जगहों से कुछ ना कुछ बरामद किया है। इन छोपों के दौरान ईडी की टीम को 53 लाख नकद, 1900
अमेरिकी डॉलर,
1.5 किलोग्राम सोने की जेवरात और 540 ग्राम सोना मिला है। इस पूरे मामले पर ईडी के अधिकारियों ने
कहा है कि ये सारी बरामदगी पटना, फुलवारी शरीफ, दिल्ली एनसीआर, रांची लालू प्रसाद की बेटियों
रागिनी यादव,
चंदा यादव और हेमा यादव और राजद के पूर्व विधायक
अबू
दोजाना,
अमित कत्याल, नवदीप
सरदाना और प्रवीण जैन के स्थानों से हुई हैं। ईडी की इस रेड पर लालू यादव ने भी
अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है। हमने
वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को
भाजपाई ईडी ने 15 घंटों से बैठा रखा है। क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर बीजेपी
हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी? लालू आगे लिखते हैं संघ और
बीजेपी के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। इनके समक्ष मैंने कभी भी
घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के
समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।

.jpg)
.jpg)