- Back to Home »
- State News »
- विधिमंडल (विधायिका) चोरमंडल है संजय राउत का बयान,जांच व 8 मार्च को फैसला लेंगे विधानसभा अध्यक्ष
Posted by : achhiduniya
01 March 2023
सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों के सदस्यों
ने भी राउत की इस टिप्पणी की निंदा की। विधानसभा के निचले सदन की कार्यवाही जैसे
ही शुरू हुई बीजेपी के नेता आशीष शेलार ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा,विधायकों को चोर कहा जा रहा है और यह राज्य का अपमान है। बीजेपी
के एक अन्य विधायक अतुल भातखल्कर ने कहा कि उन्होंने राउत के खिलाफ विशेषाधिकार
हनन का नोटिस दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से इसे स्वीकार
करने का अनुरोध किया है। दरअसल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)
नेता संजय राउत
द्वारा विधानमंडल को कथित तौर पर चोरमंडल कहे जाने पर महाराष्ट्र विधानसभा में
जमकर हंगामा हुआ। कोल्हापुर में राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कथित तौर पर ‘‘विधिमंडल’’ (विधायिका) को ‘‘चोरमंडल’’ कहा था। संजय राउत ने संसद में
पार्टी नेता को पार्टी नेता के पद से हटाए जाने पर कहा, जाने दीजिए,लेकिन चोरों का एक समूह भले ही वे हमें पद से हटा दें, हम
![]() |
| {विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर } |
हंगामे के चलते सदन की बैठक दिन भर
के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के नेता अजित पवार और कांग्रेस विधायक दल के नेता
बालासाहेब थोराट ने भी कहा कि इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य है। पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) के सहयोगी हैं। थोराट ने कहा, यह स्पष्ट किए जाने की आवश्यकता है कि वास्तव में उन्होंने
(राउत ने) क्या कहा वहीं, सदन में किस तरह के शब्दों का
इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बारे में सभी को सावधान रहना चाहिए। हमें राष्ट्र-विरोधी तक कहा गया है। एकनाथ
शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक इस बात पर जोर दे रहे थे कि नोटिस को
स्वीकार किया जाना चाहिए।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)