- Back to Home »
- Crime / Sex »
- राहुल गांधी ने रेप पीड़िता वाले बयान पर दिया यह जवाब आरोप प्रत्यारोप पर आया सियासी भूचाल...
Posted by : achhiduniya
20 March 2023
दि्ल्ली पुलिस की एक टीम राहुल के घर पहुंची थी।
जिसके करीब 2 घंटे बाद स्पेशल सेल सीपी सागर प्रीत ने राहुल से मुलाकात की।
स्पेशल सीपी ने बताया कि हमने राहुल गांधी से उनके बयान को लेकर जानकारी मांगी है।
जिस पर जानकारी देने के लिए राहुल गांधी ने हमसे कुछ समय मांगा है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस ने राहुल गांधी से उन
पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगी है, जिनका
जिक्र उन्होंने किया था। ताकि उन्हें सुरक्षा दी जा सके। गौरतलब है कि राहुल गांधी
ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रेप पीड़ित पर बयान दिया था। राहुल ने 30 जनवरी को श्रीनगर में यात्रा के समापन पर दिए भाषण में कहा था
कि आज भी कई महिलाओं का
शोषण हो रहा है। जब मैं यात्रा पर चल रहा था, तब बहुत सारी महिलाएं मिलीं। ये महिलाएं इमोशनल थीं, मुझसे मिलकर रो रही थीं। कई महिलाएं ऐसी भी थीं, जिन्होंने बोला कि उनके साथ रेप हुआ है, उनका उत्पीड़न हुआ है। जब मैं उनसे बोलता था कि मैं पुलिस से
कहूं, तो वे कहती थीं कि पुलिस को मत बताइये। हम चाहते थे कि आपको
बताएं, लेकिन आप पुलिस को मत बताएं। इससे हमारी और
मुसीबतें पैदा हो
जाएंगी। रेप पीड़िता वाले बयान पर राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को जवाब दिया है।
मेल के जरिए 4 पेज में भेजे गए
जवाब में राहुल ने कहा, क्या यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मैंने अडानी पर बयान दिया
है? रेप पीड़िता वाला बयान मेरी ओर से 45 दिन पहले दिया गया था। ऐसे
में इस पर अचानक नोटिस देने की क्या जरूरत पड़ गई?
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने पुलिस से नोटिस पर जवाब दाखिल करने के लिए 8
से 10 दिन का समय मांगा है। वहीं राहुल के जवाब पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि
राहुल गांधी की तरफ से जो जवाब मिला है उसमें उनके द्वारा कोई ऐसी जानकारी नहीं दी
गई जिससे जांच आगे बढ़ सके।
.jpg)
.jpg)
.jpg)