- Back to Home »
- Discussion , State News »
- नवरात्र व रमजान छुट्टी पर गरमाई बिहार विधानसभा...
Posted by : achhiduniya
20 March 2023
बिहार की सदन में बीजेपी और महागठबंधन के नेताओं के बीच बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष विजय
सिन्हा ने कहा कि नवरात्र शुरू हो रहा है। हिंदुओं के लिए एक घंटा लेट आने का नियम क्यों
नहीं? तुष्टिकरण की हद हो गई। विधायक संजीव कुमार ने भी इस मांग पर समर्थन किया। वहीं इस पर कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने कहा कि कितने देर की ड्यूटी देनी है, उसमें कोई कमी या ज्यादा नहीं हुआ है। समय सीमा तो वही है।
नवरात्र में छुट्टी के सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह बीजेपी के लोग दंगा फैलाने वालें लोग हैं। नवरात्रि
में छुट्टी पर विधायक संजीव कुमार ने कहा कि अगर रमजान में एक घंटा पहले आने की
सहूलियत मिल सकती है तो नवरात्र
में भी यह लागू हो सकता है। इसमें कोई बड़ी बात
नहीं है। रमजान और नवरात्र दोनो पर्व एक ही तरह का है। रमजान लंबा चलता है एक महीने तक लेकिन नवरात्रि
नव दिन का होता है। अगर जरूरत पड़ेगी तो
करना चाहिए। कांग्रेस
विधायक शकील अहमद ने कहा कि कितने देर की ड्यूटी देनी है, उसमें कोई कमी या ज्यादा नहीं हुआ है। समय सीमा तो वही है। यह
तो परंपरा में चली आ रही है। जब वह एनडीए में थे तो क्या वह यह नोटिफिकेशन नहीं
देखे थे।
इन सब चीजों का बहुत ज्यादा संज्ञान नहीं लेना चाहिए। यह देश विविधताओं का देश है। इसमें हम लोग एक दूसरे की इज्जत करते हैं। पूजा हो या कोई पर्व हो हम लोग बहुत ही हर्षोल्लास से मनाते हैं। यह लोग बौखलाहट में ऐसा बोल रहे हैं। यह लोग इस तरह की चीजें करते हैं जिसका कोई हाथ पाव नहीं होता। उनको हर चीज तुष्टिकरण ही लगता है तो यह लोग तुष्टिकरण करके नौजवानों को नौकरी दे दें
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)