- Back to Home »
- Tours / Travels »
- 24 अप्रैल से पटरी पर दौड़ेगी 'मेडिकल एक्सप्रेस' जाने रूट और खासियत...?
Posted by : achhiduniya
18 April 2023
रेल यात्रा के दौरान अधिक तकलीफ बुजुर्गो और बीमार
लोगो को होती है इसी विशेष बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बीमार लोगों
की सुविधा के लिए'मेडिकल एक्सप्रेस' ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार रीवा और इसके आसपास के जिलों के काफी
संख्या के लोग उपचार के लिए नागपुर जाते हैं। ट्रेन में सीट न मिलने की वजह से
लोगों को बसों या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिसमें समय और रुपये दोनों अधिक लगते हैं। इस दौरान बीमारों को
सफर के दौरान असुविधा भी
होती है। इसी को ध्यान में रेखते हुए रेलवे मंत्रालय
ट्रेन चलाने जा रहा है। रेलवे बीमार लोगों की सुविधा के लिए रीवा, मध्य प्रदेश से नागपुर, महाराष्ट्र
के बीच ट्रेन चलाएगा। इसका नाम रीवा इतवारी
होगा। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलाई जाएगी। हालांकि इससे पूर्व एक ट्रेन सप्ताह में तीन
दिन चल रही है, इस तरह यहां के लोगों को नागपुर के लिए सातों दिन
ट्रेन मिलेगी। जिससे बीमार लोगों को परेशानी न हो।
हालांकि इस ट्रेन में सामान्य लोग भी सफर कर सकते हैं, लेकिन इसका उद्देश्य बीमार लोगों को सुविधाजनक यात्रा कराना है। यह ट्रेन रीवा, सतना कटनी, जबलपुर होते हुए नागपुर पहुंचेगी। रीवा से सतना के बीच की दूरी करीब 780 किमी है। इसका शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिससे बीमार लोग भविष्य की यात्रा के लिए रिजर्वेशन करा सकें। मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री इस ट्रेन को 24 अप्रैल को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)