- Back to Home »
- Judiciaries »
- यूपी हत्या कांड पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने UP पुलिस को नोटिस जारी कर मांगा जवाब...
Posted by : achhiduniya
18 April 2023
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी पुलिस ने पूरा
ब्यौरा देने के लिए कहा है। जिसमें
पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के साथ-साथ उसकी वीडियोग्राफी की वीडियो कैसेट या सीडी भी
मांगी गई है। खास बात ये है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की टाइप की गई रिपोर्ट मांगी
है जिसमें जख्मों का विवरण भी पेश करने के लिए कहा गया है। घटना वाली जगह का पूरा विवरण
भी देने के लिए कहा गया है। साथ ही विसरा
रिपोर्ट की कॉपी भी देने के लिए कहा गया
है। माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात उत्तर
प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस दोहरे हत्याकांड को पुलिस
की मौजूदगी में कैमरे के सामने अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड से दो दिन पहले ही
पुलिस एनकाउंटर में अतीक का बेटा असद मारा गया था। इसको लेकर अब राष्ट्रीय
मानवाधिकार
आयोग ने यूपी पुलिस के महानिदेशक और प्रयागराज के पुलिस आयुक्त को
नोटिस भेजा है और 4 हफ्तों में रिपोर्ट मांगी है। इस नोटिस में हत्याकांड का
संपूर्ण विवरण मांगा है। जिसमें समय, जगह और
गिरफ्तार करने का कारण भी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत और
एफआईआर की कॉपी भी मांगी गई है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी
उनके घरवालों को दी गई या नहीं इस बात की भी जानकारी मांगी गई है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)