- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पुलिस को 48 घंटे की फ्री हैंड दीजिए फिर देखिए... मनसे प्रमुख राज ठाकरे
Posted by : achhiduniya
27 April 2023
एक मीडिया ग्रुप के कार्यक्रम में राज ठाकरे के
साथ एक इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। सांसद अमोल कोल्हे और अमृता फडणवीस ने राज
ठाकरे का इंटरव्यू लिया। एक सवाल का जवाब देते हुए राज ठाकरे ने कहा हमारे देश में कानून हैं। हमारे पास कानून हैं, लेकिन सिर्फ अफसरों के पास आदेश नहीं हैं। मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है। बस पुलिस को 48 घंटे का समय दीजिए। वे सब कुछ जानते हैं। बस पुलिस को 48 घंटे की फ्री हैंड दीजिए। राज ठाकरे ने कहा कि वे सब ठीक करेंगे।
अमोल कोल्हे ने सवाल पूछा, क्या
विपक्ष की आवाज दबाने के
लिए ऐसा हो रहा है? इस पर राज ठाकरे ने कहा, कुछ जगहों पर जांच प्रणाली का गलत इस्तेमाल हो रहा है,लेकिन कई जगह असली काम चल रहा है। कार्यक्रम में मनसे प्रमुख
राज ठाकरे से उनके पसंदीदा नेता के बारे में भी पूछा गया था, राज ठाकरे से पूछा गया कि आपके पसंदीदा नेता कौन हैं... शरद
पवार या पीएम मोदी? तब उन्होंने बाल ठाकरे का नाम लिया था। इस
इंटरव्यू में अमृता फडणवीस ने राज ठाकरे से पूछा अगर एक दिन के लिए आपके हाथ में सत्ता दे दी जाए तो वो
क्या करेंगे? इस सवाल पर
बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा कि एक दिन में क्या
होता है? ऐसे दिन का कोई मतलब नहीं है। मुझे नहीं लगता कि छह महीने, एक दिन, पांच दिन में कुछ होता है। सत्ता
में रहते हुए मेरे पास बहुत कुछ है जो किया जा सकता है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)