- Back to Home »
- Crime / Sex , Politics »
- कांग्रेस ने कराई अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज..जाने क्या है पूरा मामला....?
Posted by : achhiduniya
27 April 2023
दक्षिण राज्य में भाजपा के तमाम बड़े नेता बड़ी-बड़ी रैलियों को
संबेधित कर रहे हैं। जिनमें खुद पीएम मोदी, रक्षा
मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैस कई कद्दावर नेता चुनावी
प्रचार-प्रसार के मैदान में कूद चूके हैं और जमकर कांग्रेस पर प्रहार कर रहे हैं।
बता दें कि,
चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान कांग्रेस पर निशाना
साधना अमित शाह के लिए बड़ी मुश्किल हो सकता है क्योंकि पार्टी ने उनके खिलाफ
एफआईआर दर्ज करा दी है ये कह कर कि वो प्रदेश में दंगा भड़काना चाहते हैं। बेवजह
विपक्ष को बदनाम करने में लगे हुए हैं। ये
शिकायत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, डॉ. परमेश्वर
और प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कराई है।
जानकारी के मुताबिक, इन कांग्रेसी नेताओं द्वारा
बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में अमित शाह और बीजेपी के खिलाफ शिकायत
दर्ज कराई गई है। इन नेताओं ने बीजेपी और अमित शाह पर आरोप लगाया है कि, चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और पार्टी के वरिष्ठ नेता भड़काऊ
भाषण दे रहे हैं ताकि राज्य में अशांति पैदा हो सके। इसके अलावा
आरोप लगाया है कि, बीजेपी के तमाम नेता राजनीतिक तौर पर फायदा लेने के लिए
कांग्रेस पार्टी को बेवजह टारगेट कर रहे हैं जो कि पूरी तरह गलत है। कर्नाटक कांग्रेस
के ईकाई अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार ने कहा,केंद्रीय
गृह मंत्री ने कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वे सांप्रदायिक अधिकारों से प्रभावित होंगे। वह इस तरह का
बयान क्यों दे रहे हैं? हमने इस पर चुनाव आयोग के पास
शिकायत दर्ज की है।अमित शाह के भाषण पर रणदीप सुरजेवाला ने एएनआई से
खास बताचीत
में कहा,यदि भारत के गृह मंत्री झूठे बयान देते हैं जो धर्म और समुदायों
के बीच टकराव पैदा कर सकते हैं, तो कानून-व्यवस्था की रक्षा
कौन करेगा। हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)