- Back to Home »
- Crime / Sex »
- पुलिस पर लगा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को फसाने का आरोप...वकील हुए लामबंध
Posted by : achhiduniya
01 April 2023
हिन्दू संगठनों के साथ उदयपुर के वकील सड़क पर उतर
आए। सभी लोग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
वकीलों ने हिन्दू संगठनों के साथ राज्यपाल के नाम जिला पुलिस अधीक्षक विपस कुमार
शर्मा को ज्ञापन सौपा। इस मामले में राजसमंद जिले में गिरफ्तार हुए पांच युवकों की
भी एक गंभीर बात सामने आई है। उनके लिए भी मांग रखी गई है। मांग को लेकर बार
एसोसिएशन, अधिवक्ता परिषद राजस्थान,बीजेपी
उदयपुर का विधि प्रकोष्ठ, बजरंग सेना मेवाड, श्रीराम सेना, सालवी समाज, क्षत्रिय
महासभा संस्थान समेत विभिन्न संगठन के लोग कलेक्ट्री
पर पहुंचे। इन लोगों ने वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के
अध्यक्ष राकेश मोगरा ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर किया गया मुकदमा गलत है।
भारत में संविधान सर्वोपरि है। भारत की समस्त विधियां संविधान द्वारा अनुशाषित हैं।
भारत के संविधान में किसी एक रंग को किसी धर्म या संप्रदाय के लिए आरक्षित करने का
प्रावधान नहीं है। इस दशा में तथाकथित तौर पर किसी रंग विशेष को प्रशासन द्वारा
किसी धर्म या समुदाय विशेष से जोड़कर अपराध
पंजीबद्ध किया गया है। यह समझ से परे
है। प्रथम दृष्ट्या इस बात का कोई उल्लेख नहीं है कि किनके समक्ष तथाकथित शब्द
उच्चारित किये गए एवम किन्हें आपत्ति है। जल्दबाजी में पंडित धीरेंद्र कृष्ण
शास्त्री पर हाथीपोल और केलवाडा थाने में की गई इस कार्रवाई को तुरंत प्रभाव से
वापस लेना चाहिए।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)