Posted by : achhiduniya 01 April 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट सत्र से पहले ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी थी कि महिलाओं का सम्मान व उनके जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जो कि 1 अप्रैल 2023 से राजस्थान में महिलाओं का रोडवेज किराया तो आधा होगा और साथ ही विशेष श्रेणी की बसों में जारी 30% किराए की छूट भी बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा था कि ये फैसले प्रदेश की बेटियों, बहनों व माताओं को समर्पित हैं। बजट सत्र में सरकार द्वारा की गई घोषणाएं आज से यहां के आम जन जीवन पर असर डालेंगी। इसमें 
महिलाओं के बस में सफर पर आधा किराया, बिजली का 100 यूनिट बिल माफ, महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलिंडर, किसानों को आनाज बेचने का पंजीकरण और चिरंजीवी योजना में हुए बदलाव का आज से लाभ उठाया जा सकेगा। गहलोत सरकार ने इस बार के बजट में चिरंजीवी योजना में बड़ा बदलाव कर दिया है। जो आज से 25 लाख तक का इलाज करवा जा सकेगा। जबकि अब तक मात्र 10 लाख 
रुपए तक का इलाज करवा जा सकता था। अब आज से इसकी लिमिट को 25 लाख तक कर दिया गया है। चिरंजीवी योजना में शामिल परिवारों का एक्सीडेंट बीमा भी 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है। मार्च महीने में ही गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी शुरुआत कोटा सम्भाग से 20 मार्च को शुरू की गई थी। उसके बाद से बाकी जिलों में एक अप्रैल 2023 से गेहूं की खरीद करने की जानकारी आई हैं। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 
जानकारी के अनुसार इस बार खरीद पूरी तरह ऑनलाइन होगी। राजस्थान इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है और किसानों को पंजीकरण की सुविधा दी है। यह आज से लागू है। इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पहले 50 यूनिट तक बिजली मुफ्त थी लेकिन बजट घोषणा में इसे 100 यूनिट किया गया था। यह घोषणा 1 अप्रैल 2023 से लागू हो गई है। सरकार का दावा है कि 50 यूनिट बिजली मुफ्त दिए जाने पर प्रदेश के 46 लाख परिवारों का बिजली बिल पिछले 
एक साल से शून्य आ रहा था. अब घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट फ्री बिजली मिलने से आगामी 1 अप्रैल से प्रदेश के 87 फीसदी घरों का बिजली बिल शून्य आएगा. सरकार इसे एक बड़ा कदम मान रही है। राजस्थान में उज्ज्वला योजना वाले परिवारों को आज से 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलने की पूरी तैयारी की गई है। हर महीने री-फिलिंग के केवल 500 रुपए देने होंगे बाकी पैसा राज्य सरकार भरेगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सीएम ने मालाखेड़ा की सभा में इसकी घोषणा की थी। अब आज से इसकी शुरुआत हो रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग! बोले शिक्षक-कुछ लोगों को गरीबों के पढ़ने से दिक्कत'।@ अमरनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर सेवा फिर बंद, सुरक्षा के चलते लिया गया बड़ा फैसला।@ यूपी कैबिनेट की बैठक में सरकारी वकीलों के मानदेय और मासिक भत्ते में बढ़ोतरी को मिली मंजूरी।@ अंडमान के पूर्व मुख्य सचिव के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के मामले में चार गवाह मुकरे।@ ममता के हाथ से गई TMC! ऋतब्रत बनर्जी बंगाल में बने विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी।@ अदाणी फाउंडेशन और अनुष्का फाउंडेशन ने मिलाया हाथ, 10 हजार बच्चों की बदलेगी जिंदगी।@ अभिषेक बनर्जी की बढ़ सकती है मुश्किलें! प्राइमरी टीचर घोटाले मामले में ED की टीम सांसद के घर पहुंची।@ अल-नीनो से निपटने के लिए अलर्ट पर केंद्र सरकार, शिवराज सिंह चौहान ने ली बैठक।@ हवाई जहाज का ईंधन होगा सस्ता, केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी@ दिल्ली मालवीय नगर आग-रेस्क्यू में शामिल 10 जवान भी घायल, एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती।@ दिल्ली-फरीदाबाद से मिनटों में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, बन रहा 10 लेन का नया एक्सप्रेसवे, आगरा जाना भी होगा आसान।@ कोलकाता के कॉलेज में दीमक खा गए 100 और 500 के नोटों की गड्डियां, आलीशान कमरे में मिला सूटकेस।@ मालवीय नगर अग्निकांड में एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले, कल रात ही बेंगलुरु से दिल्ली आए थे लोग।@ वैभव सूर्यवंशी के प्रशंसकों की भीड़ से परेशान हो गए परिवार वाले, घर छोड़ सड़क पर बितानी पड़ी पूरी रात।@ सूरत में शराबी कार ड्राइवर ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, 5 लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने मौके पर ही सिखाया सबक।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -