- Back to Home »
- Politics , State News »
- शरद पवार के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल सीएम शिंदे ने कही यह बात....
Posted by : achhiduniya
24 April 2023
राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने अमरावती में कहा था कि आज महाराष्ट्र में अघाड़ी
है लेकिन कल क्या होगा यह नहीं कह सकते। शरद पवार के बयान पर जब सीएम एकनाथ शिंदे
से पूछा गया तो उन्होंने कहा,शरद पवार साहब बड़े ही अनुभवी
नेता हैं। उनका ये बयान महत्वपूर्ण हैं। वह जो कहते हैं कि उसमें गंभीरता होती है।
जिसको जो सोचना है वो सोचे। मैं इतना ही कहूंगा। शरद पवार रविवार को महाराष्ट्र के
अमरावती जिले में थे। यहां उन्होंने महा विकास अघाड़ी गठबंधन को लेकर एक ऐसा बयान
दिया जिसने महाराष्ट्र की
राजनीति में हलचल मचा दी है। पवार ने कहा, आज महाराष्ट्र में अघाड़ी है। हमारी इच्छा है कि हम साथ में काम करें, पर इच्छा से क्या होता है। आगे विधानसभा और लोकसभा चुनाव हैं। आगे
अघाड़ी रहेगी या नहीं, इस पर चर्चा नहीं हुई। शिवसेना
के उद्धव गुट के नेता संजय राउत सामने आए और यह संकेत देने की कोशिश की कि अघाड़ी
में सब ठीक है। राउत ने कहा महा विकास अघाड़ी रहेगी। 2024 का चुनाव महाविकास
अघाड़ी के साथ लड़ेंगे। उसमें शरद पवार की प्रमुख भूमिका पहले भी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। वरिष्ठ नेता शरद पवार ने कहा,कई
प्रक्रिया होती है। सीट बंटवारे का मुद्दा होता है। पार्टियों के विषय हैं तो अभी कैसे
कह सकते हैं।

.jpg)