- Back to Home »
- Agriculture / Nature , Politics »
- किसानो के लिए महाराष्ट्र में तेलंगाना मॉडल लाना चाहते है तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव
Posted by : achhiduniya
25 April 2023
महाराष्ट्र में तेलंगाना की तर्ज पर किसानों के
लिए बीमा योजना क्यों नहीं है। राव ने किसानों से कहा कि वे नेताओं द्वारा
इस्तेमाल किये जाने के बजाय विधायक और सांसद बनें। महाराष्ट्र के किसानों का
आह्वान करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर
राव ने कहा कि वे अपने राज्य में कृषक समुदाय की सरकार बनवाएं। राव ने
भारत राष्ट्र समिति [BRS] की महाराष्ट्र में तीसरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, अबकी बार किसान सरकार। उन्होंने किसानों से जिला परिषद चुनावों
में BRS को जिताने को कहा। उन्होंने कहा,हम
चाहते हैं कि महाराष्ट्र में प्रशासन का तेलंगाना मॉडल हो। राव ने
कहा कि किसान अपनी जान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि
किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में 13 महीने
तक आंदोलन करना पड़ा था जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेद जताया और
उन्हें आश्वासन दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने
कहा,हमें भारत को बदलने के लिए अलग तरह की सोच चाहिए। BRS किसी वर्ग या धर्म के लिए
नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए है। राव ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में स्थायी कार्यालय बना रही है। उन्होंने कहा कि देश में जरूरत से दोगुना पानी उपलब्ध है लेकिन फिर भी पेयजल का अभाव है। राव ने कहा,हैदराबाद में जुबिली हिल्स और बंजारा हिल्स में अमीर जो पानी पीते हैं, आदिलाबाद में गरीब भी वही पानी पीते हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)