- Back to Home »
- Astrology / Vastu »
- घर के रसोई से करे अन्नपूर्णामाता का आव्हान व सुख समृद्धि को आमंत्रित...
घर में रसोई ऐसी जगह होती हैं जहां से समृद्धि की शुरूआत होती है। इसलिए जब आप सुबह उठे तो किचन में कुछ भी पकाने से पहले गैस स्टोव के सारे बर्नर को 30 से 40 सेकेंड के लिए जलाकर रखें। फिर उसके सामने 10 सेकेंड हाथ जोड़कर आंख बंदकर देवी
देवताओं व माता अन्नपूर्णा का ध्यान करते हुए उनसे प्रार्थना करें कि हमेशा उनका आशीर्वाद घर परिवार में बना रहे और जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। रोज आप अगर ये एक काम किचन में खाना बनाने से पहले कर लिया जाए तो आपको खुद ब खुद बदलाव महसूस होने लगेगा। सबसे पहली बात तो रात में किचन साफ करके ही सोएं। ऐसा करने से सकारात्मकता बनी रहती है। रात में सिंक में जूठा बर्तन बिल्कुल ना छोड़ें। अगर खाना बच गया है तो उसे ढ़ककर ही सोएं। जीवन में सकारात्मकता और मोटिवेशनल हमेशा बना रहे। घर में सुख समृद्धि बनी रहे यह एक अचूक वास्तु उपाय है।
.jpg)
.jpg)