Posted by : achhiduniya 24 April 2023

नई दिल्ली:- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि डेयरी उद्योग हमारे देश की खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने करनाल, हरियाणा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-एनडीआरआई) के 19 वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया और उसे संबोधित किया। डेयरी क्षेत्र भी देश की जीडीपी में लगभग 5 प्रतिशत का योगदान देता है और भारत में लगभग 8 करोड़ परिवारों को आजीविका प्रदान करता है। इसलिए 
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान [एनडीआरआई] जैसे संस्थानों को देश के समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। राष्ट्रपति ने कहा कि गाय और अन्य पशुधन भारतीय समाज और परंपराओं का अभिन्न अंग रहे हैं। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि एनडीआरआई ने उच्च दूध देने वाली भैंसों और गायों के क्लोन बनाने की तकनीक विकसित की है। उन्होंने कहा कि इससे पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और 
किसानों की आय में वृद्धि होगी। राष्ट्रपति ने कहा कि दूध और दुग्ध उत्पाद हमेशा भारतीय भोजन और संस्कृति का अभिन्न अंग रहे हैं। भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है,लेकिन हम दुग्ध उत्पादों की बढ़ती मांग की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा डेयरी क्षेत्र अच्छी गुणवत्ता वाले चारे की उपलब्धता, जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में बदलाव और पशुओं में बीमारियों जैसी चुनौतियों का भी सामना कर रहा है। दुग्ध उत्पादन और डेयरी फार्मिंग को टिकाऊ बनाना हमारे सामने एक चुनौती है। पशु कल्याण को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण के अनुकूल और जलवायु-स्मार्ट तकनीकों को 


अपनाकर डेयरी उद्योग का विकास करना हम सभी का दायित्व है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि एनडीआरआई डेयरी फार्मों से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए विभिन्न तकनीकों को बढ़ावा दे रहा है। इसके साथ ही एनडीआरआई बायोगैस उत्पादन जैसी स्वच्छ ऊर्जा पर भी जोर दे रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में डेयरी उद्योग के प्रबंधन में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में यह क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए, उन्हें शिक्षा, प्रशिक्षण और 

कौशल विकास में अधिक अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। डेयरी क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने के लिए महिलाओं को आसान ऋण और बाजार पहुंच भी प्रदान की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ अरावली के मुद्दे पर आज फिर 'सुप्रीम' सुनवाई, केंद्र+चार राज्यों की सरकारें देंगी सफाई, आ सकता है बड़ा फैसला।@ आप शंकराचार्य कैसे? सवालों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मेला प्रशासन को भेजा 8 पेज का जवाब।@ जम्मू-कश्मीर की एकता पर कोई समझौता नहीं, विभाजन की मांग जम्मू के हित में नहीं- उमर अब्दुल्ला। @ भारत दौरे पर आईं सुनीता विलियम्स ने दिल्ली में कल्पना चावला की मां और बहन से मुलाकात की।@ भारत ने बांग्लादेश में तैनात अपने अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया।@ संविधान खतरे में अखिलेश ने बीजेपी पर की आरोपों की बौछार-बनाई मिशन 2027 की रणनीति।@ कोई जवाबदेही नहीं है,ग्रेटर नोएडा के युवराज मेहता की मौत पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा।@ देशहित पर किसी का एकाधिकार नहीं, जेन-जी से संवाद की कला करनी होगी विकसित-मोहन भागवत।@ दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को क्यों भेज दिया नोटिस। @ गाजा बोर्ड ऑफ पीस के जरिए ट्रंप बना रहे अपना UN? भारत को भी भेजा 8300 करोड़ वाला न्योता।@ 60 की उम्र में मिलिंद सोमान 4 घंटे 54 मिनट में पूरी की मुंबई फुल मैराथन।@ भारत में होगी ब्रिटेन की पढ़ाई, UK की ये बड़ी यूनिवर्सिटीज खोलने जा रहीं कैंपस।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -