- Back to Home »
- Politics , State News »
- भाजपा का दामन थाम सकते है कांग्रेस के क़दावर नेता अशोक चव्हाण, विधायक संजय शिरसाट का बयान....
Posted by : achhiduniya
04 April 2023
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व
मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले
बीजेपी में शामिल होंगे। शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने दावा किया कि चव्हाण की
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और सहयोगी बालासाहेब थोराट के साथ नहीं बन
रही है। वहीं,
शिरसाट के दावों को खारिज करते हुए चव्हाण ने कहा
कि उनके (शिवसेना विधायक के) बयानों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
चव्हाण ने कहा कि शिरसाट खुद उद्धव ठाकरे गुट में वापस चले जाएंगे, क्योंकि एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल
का विस्तार नहीं होगा। महाराष्ट्र
में उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद महाविकास अघाड़ी पार्टियों के कई नेता, मंत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ता महाविकास आघाडी को छोड़
चुके हैं और बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। ऐसे में शिवसेना शिंदे गुट के विधायक और
मंत्री संजय शिरसाट का ये बड़ा दावा कितना सच सावित होता है ये तो आने वाला वक्त ही
बताएगा। शिरसाट के दावे के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई
है। संजय शिरसाट ने कहा,कांग्रेस में ही कोई एकमत नहीं
है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)