- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- लू से बचने के घरेलू उपाय...
Posted by : achhiduniya
18 April 2023
देश के कई राज्यों में गरम हवाओं की दस्तक हो
चुकी है। मौसम विभाग ने लू से बचने के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है,लेकिन स्कूल-कॉलेज, ऑफिस और
घर-बाहर के कई जरूरी और गैर जरूरी कामों को निपटाने के लिए घर से बाहर तो जाना ही
पड़ता है। वहीं कई लोगों की डे और ऑफ्टरनून शिफ्ट भी होती है। ऐसे में लू लगने का
खतरा रहता है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिन्हें कर लिया जाए तो लू
छू भी नहीं सकेगा। लू से बचना है तो कभी भी खाली पेट नहीं निकलें। हमेशा
ब्रेकफास्ट करके या कुछ हेवी
खाकर निकलें। इससे लू नहीं लगती है। आम पन्ना गर्मियों का
बेहद लोकप्रिय ड्रिंक है। इसे घर में भी तैयार किया जा सकता है। कच्चे आम को
उबालकर, उसका गुद्दा निकालकर उसे शक्कर, पोदीने
के पत्तों के साथ पीसकर तैयार कर लें। फिर इसमें ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर
मिलाकर फ्रीज में ठंडा कर पिया जाता है। यह टेस्टी होने के साथ आपको लू से भी बचाता है। लू
और गर्मी से बचना है तो खुद को
हाइड्रेटेड रखें। घर से खूब सारा पानी पीकर निकलें
और रास्ते के लिए ठंडी पानी की बोतल रख लें। कुछ-कुछ देर पर पानी पीते रहें। गर्मियों
में सुबह आठ बजे ही तेज धूप हो जाती, ऐसे में
हीटस्ट्रोक का खतरा रहता है। अगर आप कहीं जा रहे हैं तो छाता का प्रयोग करें। जहां जरूरत हो छाता खोल लें।
गर्मियों में खासकर लू के समय प्याज जरूर खाना चाहिए। प्याज को सलाद के रूप में
खाएं,हो सके तो एक बहुत छोटी सी प्याज को अपनी जेब में रखें। प्याज
आपको लू से बचाता है। लू लग जाने पर प्याज
रामबाण इलाज करता है। लू वाले व्यक्ति को प्याज का रस हथेलियों और पैरों के तलों
पर लगा देने से लू का असर कम होता है।


.jpg)
.jpg)