- Back to Home »
- Crime / Sex »
- उज्जैन महाकाल की भस्म आरती के कूपन में छेड़छाड़ कर ठगी, 7आरोपी गिरफ्तार...
Posted by : achhiduniya
18 April 2023
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में दो दिन पहले श्रद्धालुओं के साथ
हुई ठगी में महाकाल मंदिर प्रशासन ने FIR कराई थी।
मंदिर में दिल्ली से आए तीन श्रद्धालुओं के साथ भस्म आरती अनुमति के नाम पर 4500 रुपए ठग लिए गए थे। ये ठग भस्म आरती की परमिशन में छेड़खानी कर
एक से दूसरे भक्त को पकड़ा देते थे और बदले में कई गुना रकम वसूल रहे थे। पुलिस ने
48 घंटे में सात आरोपियों को पकड़ा जिसमें मंदिर का कर्मचारी से
लेकर सुरक्षा गार्ड और दो दलाल भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों का जिला
अस्पताल
मेडिकल कराया। पुलिस इन सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी कि इनके साथ और
कितने लोग शामिल हैं जो श्रद्धालुओं को ठग रहे हैं। गौरतलब है की 16 अप्रैल को महाकालेश्वर मंदिर
में भस्म आरती की परमिशन एक मीडिया कर्मी ने करवाई थी। उनके श्रद्धालु दर्शन कर
चले भी गए लेकिन महाकाल मंदिर के कर्मचारी ने उसी परमिशन को दूसरे श्रद्धालु के
नाम कंप्यूटर पर एडिट कर चढ़ा दिया और ₹4500 सौ रुपए
में दूसरे को भेज दी। कर्मचारी यह भूल गया कि नाम तो परमिशन कार्ड पर बदल गए लेकिन
क्यूआर कोड
तो वहीं था। जैसे ही श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर पहुंचकर क्यूआर कोड स्कैन करवाया
तो नाम किसी और का निकला। फौरन फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। तत्काल प्रभाव से
कर्मचारियों ने महाकाल मंदिर प्रशासक को इस बात की जानकारी दी। मंदिर प्रशासन ने
महाकाल थाना पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने 7 लोगों
को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त किए गए। एडिशनल एसपी
अभिषेक आनंद ने बताया कि महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज
होने के बाद श्रद्धालुओं को
फांसने से लेकर उन्हें सुबह भस्म आरती में प्रवेश कराने तक सात लोग गिरोह बनकर काम
कर रहे थे। ये लोग 250 रुपए की अनुमति के बदले 1500 रुपए वसूल रहे थे। सभी आरोपी किसी और की आरती परमिशन को एडिट कर
बना देते थे। जिन सात आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है उनमें पवन शर्मा, मृत्युंजय कुमार, शेखर
तिवारी, गौरव शर्मा, विशाल शर्मा, विपिन मकवाना शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल एक लैपटॉप और 4500 रुपए
जब्त किये हैं। अभी जांच में कुछ और नाम सामने आने की उम्मीद है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)