Posted by : achhiduniya 18 April 2023

एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार की बेटी और सांसद सुले ने एक बयान दिया है जब महाराष्ट्र के नेताप्रतिपक्ष अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। मीडिया ने सुप्रिया से जब अजित पवार के बारे में पूछा कि वह कहां हैं तो उन्होंने कहा, आप सभी चैनल वाले एक यूनिट अजित दादा के पीछे लगा लें। प्रदेश में कई समस्याएं हैं, राज्य में गलत तरीके से काम हो रहा है, एक कार्यक्रम रद्द करने से ऐसा कुछ नहीं होगा। वहीं अजित पवार के बीजेपी ज्वाइन करने वाले सवाल पर उन्होंने कहा, यह बात आप उनसे पूछो, मेरे पास गॉसिप के लिए समय नहीं है, जनप्रतिनिधि के रूप में मेरे पास बहुत काम है, इसलिए मुझे इसकी जानकारी नहीं है,लेकिन 
मेहनत करने वाला नेता हो तो अजीत दादा को हर कोई चाहेगा, इसलिए इस तरह के बयान दिए जाते हैं। अजित पवार की नाराजगी को लेकर सुले ने कहा कि वह नाराज नहीं हैं। दरअसल, बीते दिनों पुणे में एनसीपी की एक रैली हुई थी जिसमें शरद पवार और सुप्रिया सुले तो शामिल हुए लेकिन अजीत पवार नदारद थे। जिसके बाद उनके पार्टी से नाराज होने और बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगनी शुरू हो गईं थीं। इस पर सुले ने मीडिया से कहा कि अजित पवार नाराज नहीं हैं। 
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई एमवीए की बैठक में जयंत पाटिल का भाषण नहीं हुआ इसका मतलब यह नहीं है कि वह नाराज हैं। उन्होंने कहा कि यह पहले से ही तय था कि एमवीए की बैठक में केवल दो लोग ही बोलेंगे। इस तरह से अजित दादा के नाराज होने की खबर भी महज अफवाह है। महाराष्ट्र राज्य की राजनीति में जारी राजनीतिक घमासान के बीच एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने दावा किया है कि आने वाले 15 दिनों में दिल्ली और महाराष्ट्र में दो बड़े सियासी धमाके होने वाले हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ अरावली के मुद्दे पर आज फिर 'सुप्रीम' सुनवाई, केंद्र+चार राज्यों की सरकारें देंगी सफाई, आ सकता है बड़ा फैसला।@ आप शंकराचार्य कैसे? सवालों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मेला प्रशासन को भेजा 8 पेज का जवाब।@ जम्मू-कश्मीर की एकता पर कोई समझौता नहीं, विभाजन की मांग जम्मू के हित में नहीं- उमर अब्दुल्ला। @ भारत दौरे पर आईं सुनीता विलियम्स ने दिल्ली में कल्पना चावला की मां और बहन से मुलाकात की।@ भारत ने बांग्लादेश में तैनात अपने अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया।@ संविधान खतरे में अखिलेश ने बीजेपी पर की आरोपों की बौछार-बनाई मिशन 2027 की रणनीति।@ कोई जवाबदेही नहीं है,ग्रेटर नोएडा के युवराज मेहता की मौत पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा।@ देशहित पर किसी का एकाधिकार नहीं, जेन-जी से संवाद की कला करनी होगी विकसित-मोहन भागवत।@ दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को क्यों भेज दिया नोटिस। @ गाजा बोर्ड ऑफ पीस के जरिए ट्रंप बना रहे अपना UN? भारत को भी भेजा 8300 करोड़ वाला न्योता।@ 60 की उम्र में मिलिंद सोमान 4 घंटे 54 मिनट में पूरी की मुंबई फुल मैराथन।@ भारत में होगी ब्रिटेन की पढ़ाई, UK की ये बड़ी यूनिवर्सिटीज खोलने जा रहीं कैंपस।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -