- Back to Home »
- Crime / Sex »
- कुदाल और बेलचा लेकर पहुंचे बीजेपी नेता किरीट सोमैया जाने क्या है पूरा मामला...?
Posted by : achhiduniya
07 April 2023
बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने शिकायत की इस मौके पर वो भी कुदाल और बेलचा लेकर पहुंचे थे। गौरतलब है की मुंबई
के मलाड गढ इलाके में शुक्रवार को अवैध स्टूडियो पर बीएमसी का बुलडोजर चला। यहां
10 से ज्यादा स्टूडियो गिराए जा रहे हैं। सोमैया ने आरोप लगाया कि महा विकास
आघाड़ी सरकार के संरक्षण में ये सभी स्टूडियो बनाए गए हैं। अब नेशनल ग्रीन
ट्रिब्यूनल ने इन सभी स्टूडियो
को तोड़ने का आदेश दिया है। किरीट सोमैया ने कहा कि
हमें अभी न्याय मिला है। अभी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इन्हें ध्वस्त करने का
निर्देश दिया है। एक के बाद एक सभी ध्वस्त किए जाएंगे और जो-जो अधिकारी तथा मंत्री
इसमें शामिल हैं, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
.jpg)
.jpg)