- Back to Home »
- Crime / Sex »
- जेल से रिहा होते ही केंद्र पर गरजे,राहुल गांधी के समर्थन में आए नवजोत सिंह सिद्धू....
Posted by : achhiduniya
01 April 2023
पटियाला जेल के बाहर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता
पहुंचे हुए थे, जिन्होंने पटियाला जेल के बाहर ढोल-नगाड़े बजाकर
सिद्धू का स्वागत किया। जेल से निकलने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व किक्रेटर नवजोत सिंह सिद्धू
ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में
राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है। साथ ही अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया
जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो खुद कमजोर हो जाओगे। इसके साथ ही
उन्होंने कहा- इस देश में जब भी कोई
तानाशाही आई है तो एक क्रांति भी आई है और मैं
आज छाती ठोक कर कहता हूं इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी। वह सरकार को
हिला कर रख देंगे। 1988 रोड रेज डेथ मामले में
अमृतसर के पूर्व विधायक नवजोत सिंह सिद्धू सजा काट रहे थे। 35 साल पुराने केस में
सिद्धू ने पटियाला की एक कोर्ट के सामने खुद को सरेंडर किया था जिसके बाद मई में
उन्हें जेल भेजा गया था। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सजा से दो महीने
पहले ही जेल से रिहा हुए हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)