- Back to Home »
- Politics , State News »
- CM-DCM से एक घंटे चर्चाकर पीछे के गेट से क्यू गए बाहर NCP नेता अजित पवार...?
Posted by : achhiduniya
12 April 2023
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम
देवेंद्र फडणवीस से महाराष्ट्र विपक्ष के नेता अजित पवार ने सय्याद्री गेस्ट हाउस
में मुलाकात की। तीनों के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। तीनों की इस मुलाकात से
महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। तीनों नेताओं के बीच
यह बैठक राज्य में पिछले दिनों हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि पर चर्चा करने के
लिए हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के बाद महाराष्ट्र
सरकार किसानों के लिए जल्द राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है। इससे पहले अजित पवार
ने
सीएम शिंदे को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने बेमौसम बारिश के लिए मुआवजे की
मांग की थी. भले ही यह मुलाकात किसानों के मुद्दे पर हुई हो, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस बैठक की चर्चा जोरों पर है। सीएम
को लिखी चिट्ठी में अजित पवार ने मांग की थी कि किसानों को फसल ऋण देने के लिए
सिबिल की जो शर्त है उसे रद्द करने के संबंध में केंद्र सरकार से बात कर बैंकों के
लिए एक स्पष्ट सर्कुल तैयार किया जाना चाहिए। बैठक से पहले एमसीपी और शरद पवार की
आलोचना करने वाले कांग्रेस नेताओं के बारे में पूछे जाने पर अजित
पवार ने कहा था
कि एमवीए के सहयोगियों को अपने मतभेदों को आपस में सुलझाना चाहिए और मीडिया में
इसको लेकर बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह 16 अप्रैल को नागपुर में एक
रैली में इस मुद्दे पर बोलेंगे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)